शिक्षक सामाजिक विकास और परिवर्तन के लिए संकल्पित हों विधायक सबनानी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 5 जनवरी 2026

शिक्षक सामाजिक विकास और परिवर्तन के लिए संकल्पित हों विधायक सबनानी


शिक्षक सामाजिक विकास और परिवर्तन के लिए संकल्पित हों  :  विधायक  श्री भगवानदास  सबनानी
*भोपाल :-
 आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह के शैक्षिक चिंतन शिविर में सहभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए  भोपाल के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के विधायक  श्री  भगवानदास सबनानी  ने कहा कि समूह के आयोजन में शामिल होने में मुझे बहुत खुशी होती है. शिक्षकों के ऊपर समाज के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें  सामाजिक परिवर्तन और विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए.  समूह के संस्थापक सदस्य श्री प्रवीण अरुण भोपे  जी ने सभी को मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विवेकानंद केंद्र भोपाल की  प्रांत
 संगठक सुश्री रचना दीदी,   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और  डॉ  वीरेंद्र खटीक, केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय विभाग के प्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी, टीकमगढ़ ,सेवा निवृत्त  संयुक्त संचालक श्री राजेश तिवारी,  NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान  भोपाल के प्राध्यापक  डॉ  अश्विनी कुमार  गर्ग वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री रमेश जोशी, डॉ किरकिरे, डॉ  बीरेन्द्र कुमार चौरसिया सहित समूह के  50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने  भाग लिया. 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों  द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया .
समूह की कार्यशाला और चिंतन शिविर के आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य बताते हुए समूह के संस्थापक डॉ दामोदर जैन ने कहा कि यह शिक्षकों का उत्तरदायी समूह है. 
समूह की राज्य समन्वयक सुश्री उमा उपाध्याय ने समूह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. 
विवेकानंद केंद्र भोपाल की प्रांत संगठक  रचना दीदी ने समूह द्वारा gijubhai जी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भावनगर के उसी विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है जिसकी स्थापना gijubhai जी ने की थी. उन्होंने शिक्षकों से वैचारिक रूप से श्रेष्ठ होने का आव्हान किया. जिस तरह स्वामी विवेकानंद जी ने वैचारिक श्रेष्ठता के लिए सदैव प्रयत्न किया उसी तरह शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करने के लिए स्वयं श्रेष्ठ बन सकते हैं. 
कार्यक्रम में अनुभूति परिवार द्वारा प्रकाशित और  डॉ बीरेन्द्र कुमार  चौरसिया द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन किया गया. 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री  विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि  मुझे समूह के कार्यों की जानकारी थी. आज मुझे बहुत खुशी हुई है कि मैं भी अब अच्छे शिक्षकों के साथ  जुड़ गया हूं.  मेरा समूह के लिए सहयोग  रहेगा. 
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल के प्राध्यापक डॉ अश्विनी कुमार गर्ग ने कहा कि अब समूह को एक क्षेत्र विशेष में शिक्षा के विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए. 
समूह के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए  2026 की  कार्य योजना तैयार करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिसमें कहा गया कि अब समूह को अपना पंजीयन कराना चाहिए और संस्थागत रूप से कार्य करना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज