सरकार के नए नियम के कारण जिले की सैकड़ो बेटियों के हाथ नहीं हो पपाएंगे पीले, पार्षद नीलू अहिरवार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

सरकार के नए नियम के कारण जिले की सैकड़ो बेटियों के हाथ नहीं हो पपाएंगे पीले, पार्षद नीलू अहिरवार

सरकार के नए नियम के कारण जिले की सैकड़ो बेटियों के हाथ नहीं हो पपाएंगे पीले  ।                                         गंज बासौदा । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में इस वर्ष सैकड़ों गरीब पात्र बेटियों के हाथ पीले नहीं हो पाएंगे । इसका कारण है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विवाह सम्मेलनों में भाग लेने वाले वर एवं वधुओं के लिए नए माप दण्ड निर्धारित किए गए है । उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित होने वाले सम्मेलनों में सभी वर्गों के पात्र हितग्राहियों के लिए समान रूप से सम्मेलन में भाग लेने की पात्रता थी लेकिन इस वर्ष सरकार द्वारा मनमाना निर्णय लेते हुए हर ब्लॉक में मात्र 200 जोड़ों की संख्या और बी पी एल कार्ड अनिवार्य रूप से बधु के लिए लागू कर दिया है जिससे सैकड़ो बेटियां इस वर्ष सम्मेलनों में विवाह बंधन में नहीं बंध पाएगी जिससे उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध वार्ड न 4 की पार्षद श्रीमति नीलू मणि भाई अहिरवार ने  जिला कलेक्टर से  मांग की है कि वधुओं  के निर्धारित संख्या और और बीपीएल कार्ड की  अनिवार्यता को  तत्काल रूप से वापस लिया जाए जिससे सभी वर्गों की  निर्धन कन्याओं को विवाह बंधन में बंधकर शासन की इस महत्वाकांक्षी  योजना का लाभ मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज