दूषित पानी पीने से हुई 17 मौत के बाद घटना के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घंटा घंटी बजाते हुए निकाला जुलूस - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 7 जनवरी 2026

दूषित पानी पीने से हुई 17 मौत के बाद घटना के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घंटा घंटी बजाते हुए निकाला जुलूस

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 17 मौत के बाद घटना के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घंटा घंटी बजाते हुए निकाला जुलूस
गंजबासौदा 
इंदौर में हुई घटना दूषित जल पीने से हुई 17 मौतों एवं सेकंडों घायल होने पर  कांग्रेस ने मंगलवार को  विरोध प्रदर्शन किया गंजबासौदा के अंबेडकर चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकाला प्रदर्शनकारी हाथों में घंटा घंटी लेकर बजाते चलते रहे और चौक चौराहों पर उन्हें बजाते हुए भाजपा विधायक कार्यालय तक पहुंचे भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मंत्री मुर्दा बाद के नारे लगाए नारेबाजी की इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाए गए कांग्रेस ने इंदौर की घटना को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए यह जुलूस पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन का कहना है कि यदि कैलाश विजयवर्गीय समय रहते जिम्मेदारी से काम करते तो यह घटना नहीं होती यह घटना बेहद निंदनीय है जिसमें 17 लोगों की जान जा चुकी है  सेकडो घायल हैं 
इसी के विरोध में पूरे मध्यप्रदेश के हर जिले में घंटा रैली निकालकर विरोध जताया जा रहा है और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना को लेकर आम जनता में भी भारी आक्रोश है और जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज