गूगल पर आप भविष्य, रोटी और रोजगार डाउनलोड नहीं कर सकते आपको आपने भविष्य की रक्षा करना है: कमलनाथ---------- - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

गूगल पर आप भविष्य, रोटी और रोजगार डाउनलोड नहीं कर सकते आपको आपने भविष्य की रक्षा करना है: कमलनाथ----------


बाल कांग्रेस की बैठक में बोले ........कमलनाथ 
गूगल पर आप भविष्य, रोटी और रोजगार डाउनलोड नहीं कर 
सकते आपको आपने भविष्य की रक्षा करना है: कमलनाथ
--
स्कूल के बाहर भी एक ज्ञान का क्लास रूम होता है जो 
जिंदगी भर ज्ञान सिखाता है: कमलनाथ

  भोपाल,

आज इंटरनेट, सोशल मीडिया का युग है, 10-15 साल पहले यह सुविधा नहीं थी। बीता हुआ समय है, आने वाला समय में आप मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे, भविष्य में आप कैसे प्रदेश चाहते हैं, इसके बारे में आपको सोचना है, क्या आप अपने प्रदेश को समझते हैं, अपना प्रदेश कितना बड़ा प्रदेश है और आप ही इस प्रदेश का निर्माण करेंगे और इस प्रदेश को आप को समझने की आवश्यकता है। उक्त उद्गार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बाल कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। 
श्री नाथ ने कहा कि आपको बीते हुए समय को समझना होगा, किस तरह हमारे देश की महान विभूतियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराया। कितनी चुनौतियां थी, कैसे देश को एक पटरी पर लाया जा सके। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे अनेकों महान नेताओं ने देश को आजाद कराने के लिए क्या-क्या कुर्बानी दी आज की पीढ़ी को समझने की आवश्यकता है। बीते हुए समय को समझना बहुत जरूरी है, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और देश के नेताओं को हम याद तो कर लेते हैं, पर कितने बच्चों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की हमारे महान नेताओं की जानकारी है कि कैसे हमारा देश आजाद हुआ।  देश में 570 राजा महाराजाओं की रियासते थी, इन रियासतों को कैसे समाप्त किया गया।
श्री नाथ ने कहा कि विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है इतने धर्म, इनती जातियां हो, इतनी भाषाएं हों, यहां से दक्षिण जाये सब कुछ बदल जाता है, धोती-पायजामा, लंुगी बना जाता है, माताओं-बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। आज पूरा विश्व भारत पर गर्व करता है, क्योंकि देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। दूसरे देश बिखरे हुये हैं क्योंकि वे अपनी विभिन्नता और अपने अनेकता को नहीं संभाल पाए।   हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति हैं और कांग्रेस की संस्कृति भी जोड़ने की है, हमारी संस्कृति सामाजिक मूल्य पर आधारित होती जा रही है।
श्री नाथ ने कहा कि गूगल ठीक है, इंटरनेट ठीक है, पर गूगल से आप अपना भविष्य डाउनलोड नहीं कर सकते, रोटी डाउनलोड कर नहीं सकते, रोजगार डाउनलोड नहीं कर सकते, पर आपका सौभाग्य है कि आप इस युग में है। उन्होंने कहा कि आप स्कूल में तो एक शिक्षा प्राप्त करते हैं पर ज्ञान जिंदगी भर प्राप्त करना पड़ता है। जिंदगी का सबसे बड़ा क्लास रूम, क्लास रूम के बाहर है। यह याद रखिए शिक्षा तो बदल चुकी है पर ज्ञान क्लास रूम के बाहर ही प्राप्त होता है। हम 5 जी और 6 जी की बात कर रहे है, नेटफ्लेक्स कैसे परिवर्तन हुआ है। आपका सौभाग्य है कि आप किस तरह इसका फायदा उठा सकते हैं।
श्री नाथ ने कहा कि आपको देश का और अपने भविष्य, अपनी संस्कृति और संविधान का रक्षक बनना है। बाबा साहब के संविधान के भाषण इंटरनेट पढ़े। बाबा साहब ने संविधान बनाया वह विश्व में मशहूर है। आज संविधान को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, देश की संस्कृति को कुचलने, समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटते का प्रयोग किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस में यह अंतर है कि हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते लेकिन भाजपा धर्म पर राजनीति करती है, धर्म की ठेकेदार बनती है। समाज को बांटने की राजनीति करती है। आपको इन सब बातों को समझना है और आपको भविष्य सुरक्षित रखना है। आप बाल काग्रेस के सदस्य हैं, देश के रक्षक हैं, आप भविष्य के रक्षक हैं इसलिए आप बाल कांग्रेस में है। श्री नाथ ने राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि ऐसा कोई देश नहीं है जो देश जोड़ों यात्रा निकाल सकता है, जहां विभिन्नता और अनेकता हो वहां जोड़ने की बात क्या होगी? राहुल जी 3700 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलेंगे, इसका क्या संदेश जाएगा, सभी जानते हैं। हमारा देश 70 प्रतिशत कृषि पर आधारित है, जो ट्रैक्टर चलाता है, जिसके किराने की दुकान है, जो टू-व्हीलर बेचता है, खरीदता है उससे आर्थिक गतिविधि बढ़ती है, किसानों की जेब में पैसा हो तो वह भी बच्चों की अच्छी शिक्षा दे सकेगा, यह कृषि क्षेत्र की बहुत बड़ी चुनौती है पर सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है, भाषण देने और घोषणा करने में शिवराज सिंह जी माहिर है, पर घोषणा करने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर होता है। उन्होंने कहा कि आज के नौजवान और 10 साल पहले के नौजवान में बहुत अंतर है। आज का नौजवान ठेका नहीं चाहता, कमिशन नहीं चाहता वह तो, व्यवसाय का मौका और अपने हाथों को काम चाहता है, और यह रोजगार तभी आयेगा जब निवेश आयेगा और निवेश तभी आयेगा जब उद्योगपतियों को प्रदेश पर विश्वास हो, जो तमिलनाडु और केरला में अपना सामान बेचता है वह अपना उद्योग पंजाब और हरियाणा में क्यों लगाता है मध्यप्रदेश में क्यों नहीं लगाता है? विजन और टेलीविजन बहुत अंतर है। आप एक विजन बनाकर चलिए आप प्रतिदिन के हिसाब से एक डायरी बनाइए आप डायरी में लिखिए कि आज मैंने यह काम किया। 
उन्होंने कहा कि आप अपने काम का अचीबमेंट के साथ की पूरी तरह फुलफिलमेंट करें। क्योंकि ज्ञान से सोच बढ़ती है, सच्चाई सामने आती है यह बात बहुत जरूरी है इसलिए आपको यह बहुत जरूरी है। 
अभा कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय संगठक और बाल कांग्रेस के प्रभारी महेन्द्र जोशी ने बैठक का संचालन करते हुए बाल कांग्रेस की भूमिका और निर्वहन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह भी उपस्थित थे। प्रदेश कॉडिनेटर विक्रम चौहान, राजकुमार सिंह, सुभि जोशी ने कमलनाथ जी का सूत की माला से कार्यक्रम में स्वागत किया।
सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, बालक कांग्रेस के स्टेट केप्टन लक्ष्य गुप्ता ने भी संबोधित किया। बाल कांग्रेस के प्रदेश वाईस केप्टन शिवम शेखर ने आभार व्यक्त किया। बैठक मंे प्रदेश भर से आये बाल कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज