5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 1 जून 2023

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस

मित्रों,

हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
ज्ञात हो कि...
*विश्व पर्यावरण दिवस* (World Environment Day) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के द्वारा 5 जून, 1972 को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में की गई थी।
इस महासभा में कुल 195 देश शामिल है जो अपने-अपने देश के पर्यावरण के लिए गंभीर हैं और चिंता ग्रस्त भी l
यह आमसभा आम लोगों को प्रकृति, पर्यावरण, वन और वन्यप्राणी के महत्व के बारे में याद दिलाने के कार्यक्रम की रूप रेखा तय करती है तथा हमारे सुरक्षित पर्यावरण के लिए एक्शन प्लान के मानदण्ड भी तय करती है l
भारत देश भी इस महासभा में अहम् भागीदार है l
ज्ञात हो कि,"प्रथम विश्व पर्यावरण" दिवस साल 1973 में मनाया गया था। और तभी से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

भारत में पहले पर्यावरण दिवस आयोजन साल 1974 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने शुरुआत की थी और ततस्मय भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंताओं को जाहिर किया था साथ ही  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया l
आप आप जानते होंगे 
कि, हमारी पृथ्वी पर पर्यावरण के मुख्य चार घटक (अवयव), होते हैं:
1.वायुमंडल,
2. जीवमंडल,
3.स्थलमंडल, और
4. जलमण्डल।

        लेकिन, अनेक वैज्ञानिक इन घटकों में पांचवे घटक "सौर ऊर्जा" (Sun Energy), को भी एक घटक के रूप स्थान देते हैं l और जो बहुत महत्वपूर्ण होने के साथ साथ समूचे पर्यावरण को संचालित भी करता है ।
हम रोजमर्रा की आवश्यकता के लिए हवा, भोजन, पानी पर ही तो निर्भर हैं l और यदि अपने पर्यावरण की रक्षा हम नहीं करेंगे तो फिर कौन???
यही प्राकृतिक संसाधन जैसे हवा, पानी, खनिज व लवण के साथ-साथ वातावरण, जलवायु और ऊर्जा भी तो हमें अपने इसी पर्यावरण से ही मिलती हैं।
अतः उक्त पाचों घटको से ही मिलकर पूरे वर्ष हमारी धरती के पर्यावरण का संचालन होता है और हमें सर्दी, गर्मी, वर्षा और वसंत कॉल की ऋतुए देखने को मिलती है l
लेकिन दुःख की बात है कि, लालची मानव अपनी अंतहीन लालसाओं की पूर्ति के लिए हर रोज वनों और वृक्ष कटाई कर अपने ही पर्यावरण और वन का हृास करने पर आमादा है l
अब तो हालात ऐसे होते जा रहे हैं कि, वैज्ञानिक भी वनों की कटाई के फलस्वरूप हो रहे क्लाइमेट चेंज (Climate Change), को लेकर भारी चिन्ता में हैं l

इस वर्ष भी 5 जून को समूचे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाएगा l

आइये हम और आप भी अपने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पृथ्वी को रहने योग्य बनाए और पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं l
इतना अवश्य ध्यान रखियेगा कि, भारत में जून का माह अत्यधिक गर्म होता है अतः 15 जुलाई तक हम सभी अपने-अपने इलाके में भूमि की तैयार करलें और वर्षा ऋतू में तैयार किये गए पेडों को वृक्षारोपण के समारोह के रूप में लगाएं l
स्वस्थ प्रकृति और पर्यावरण और धरती पर ही हमारा जीवन निर्भर है और हम सब भी तभी सुरक्षित रहेंगे जब हमारा पर्यावरण स्वस्थ होगा अतः 
अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं ....और जो पेड़ पहले से ही आपके आस पास हैं उन्हें बचाएं भी l

आपकी जानकारी के लिए मैं भी वन विभाग की सेवा से रीटायर होने के बाद...साल 2916 से पर्यावरण को बचाने की इस मुहिम के अंतर्गत आम नागरिक और विद्यार्थियों की जानकारी के लिए *ME & MY EARTH* नामक एक त्रेमासिक पत्रिका का प्रकाशन हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कर रहा हूँ l
आइये हम सभी मिलकर इस विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रति व्यक्ति पांच पौधे खाली पड़ी जमीनों पर लगाएँ और शपथ लें कि, इन पौधों की रक्षा अगले पांच साल करके अपनी ही पंचवर्षीय योजना को मूर्तरूप देकर साकार करें l
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

जगदीश चंद्रा
से.नि. IFS
भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज