नगर पालिका/नगर परिषद के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियां हुईं दोगुनी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 17 जून 2023

नगर पालिका/नगर परिषद के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियां हुईं दोगुनी

नगर पालिका/नगर परिषद के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियां हुईं दोगुनी
भोपाल ,
     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के सहायक यंत्री तथा कार्यपालन यंत्री की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियों को बढाकर लगभग दोगुना कर दिया गया है। 
        मंत्री  ने बताया है कि नगर पालिका परिषद  और नगर परिषद के सहायक यंत्रियों को नवीन कार्यों के लिए 1 लाख से बढाकर 2 लाख तथा मरम्मत कार्यों लिए 50 हजार से बढाकर 1 लाख तक  की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के अधिकार दिये गए हैं। कार्यपालन  यंत्री को नवीन कार्यों के लिए 2 करोड से बढाकर 3 करोड तथा मरम्मत कार्यों के लिए 5 लाख से बढाकर 10 लाख की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के लिए शक्तियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस संशोधन से नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर विकास कार्यों को कराये जाने में आसानी होगी।
       उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर कई कार्यों में तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के प्रकरण संभागीय कार्यालयों में प्रेषित किये जाते थे। इस कठिनाई को दूर करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से तकनीकी स्वीकृति की शक्तियों को बढाये जाने का अनुरोध किया गया था।    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज