*अशिक्षा ही अपराध का मूल कारण है :-विनोद शर्मा न्यायाधीश*
गंजबासौदा,
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सम्मपन्न किये जा रहे विधिक साक्षरता शिविर के तहत शनिवार को स्थानीय उप जैल मे तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान मे विधिक साक्षरता
शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें विभिन्न मामलों मे विचाराधीन कैदियों को एडीजे विनोद कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए अपराध होने,व उनमें बढ़ोतरी की बजह आज्ञानता ओर कानून की जानकारी न होना होती है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान न्यायधीश महोदय के द्वारा बताया गया कि अपराध का मूल कारण अशिक्षा अज्ञानता की वजह से अपराधो मे बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है।
अपराध की जड़ में काम, क्रोध, मोह लोभ एंव अंहकार ये पाँच तत्व मनुष्य को अपराध करने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार एंव कर्तव्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक राहुल निरंकारी ने भी अपने अनुभव और न्यायपालिका के तहत जानकारी दी अपने उदबोधन के दौरान कैदियों को सदाचार अपनाने की सलाह देते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही। उप जेल अधीक्षक आलोक भार्गव ने भी जेल में विचाराधीन क़ैदीयो से सम्बंधित शासकीय सुविधाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए। विधिक सेवा समिति सदस्य अधिवक्ता राजेश सक्सेना ने दैनिक जीवन मे उपयोग में आने वाली विधि समस्त जानकारी दी गई ।
वही सामाजिक कार्यकर्ता सुनील बाबू पिंगले ने विश्व नेत्रदान दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है।
इस संदर्भ में विश्व में 285 मिलियन लोग अंधत्व से प्रभवित है, उन्होने नेत्रदान अभियान
को विस्तार देने हेतु जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस मौके पर पी एल व्ही अभिषेक पुरोहित एंव नेतराम अहिरवार सम्मलित हुए शिविर मे माननीय न्यायाधीशगणों ने कैदियों की
जेल संबंधी एंव वैधानिक समस्यायों के बारे मे जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए जेल प्रशासन
को निर्देशित किया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें