नेत्र शिविर संपन्न 45 मरीजों का होगा आपरेशन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

नेत्र शिविर संपन्न 45 मरीजों का होगा आपरेशन

गंजबासौदा,
स्थानीय मील रोड स्थित सतगुरु भजन सेंटर पर स्वर्गीय नारायण सदाशिव पेंगले सेवा संस्थान के सहयोग से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सुनील यादव एवं डॉक्टर राजकरण वर्मा ने लगभग 170 मरीजों के नेत्रों की जांच कर उन्हें नेत्र रोगों से बचाव एवं नेत्र की सुरक्षा करने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को 35 वर्ष की उम्र के पश्चात अपने नेत्रों का परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए शिविर में अतिथि के रूप में समाजसेवी रितु जेलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे अध्यक्षता मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रभारी डॉ एके जैन ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गणेशाम रघुवंशी उपस्थित थे शिविर में लगभग 45 मरीजों को मोतियाबिंद चयनित किया गया एवं 79 मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया वहीं पर 35 मरीजों को चश्मे के नंबर निकालने की सलाह दी गई एवं 17 मरीजों को चश्मे प्रदान किए गए इस अवसर पर समाजसेवी रेलिया एवं डॉ एके जैन ने कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर किस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है वह प्रतिवर्ष स्वर्गीय श्री रणछोड़ दास जी के महाराज के आशीर्वाद से 40,000 से अधिक ऑपरेशन होते हैं वहीं समाजसेवी सुनील बाबू एवं जिला अध्यक्ष गणेशाम रघुवंशी ने कहा कि आगामी दिनों में इस तरह के शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जावेगा जिससे नेत्र रोगियों की संख्या में लगातार कमी हो जाएगी शिविर में देवेंद्र जोगी नीरज dangiमोहन सिंह जादौन सहित सभी लोगों ने नेत्रों की जांच एवं दवाइयों के वितरण में एवं बीपी और शुगर परीक्षण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया शिविर में महेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने यह कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में टीमअप आकर अपना नेत्र परीक्षण करेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज