विश्वहिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री तिवारी ने भोपाल पहुंच ली भाजपा की सदस्यता
*गंजबासौदा,
बासौदा विधानसभा से अपने समर्थको के साथ भोपाल पहुँचकर विहिप के केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा संघटन के हितानाद शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ज्ञात हो तिवारी विगत कई वर्षों से भाजपा के अनुवांशिक संघटन विश्वहिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन उन्होंने विगत दिनों विहिप के पद हटते हुए विहिप के ही राजनीति दल भाजपा में आकर सदस्यता ग्रहण कर सभी को चौका दिया है। तिवारी द्वारा विहिप के इतने महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देने के बाद नगर में आगामी विधानसभा चुनाब में भाजपा की ओर से टिकिट के लिए प्रबल दावेदार होने की अटकलें लगाई जाने लगी है। हालाकि इस बार भाजपा में टिकिट काफी सोच समझकर दिया जाना तय हुआ है। ऐसे में यदि वर्तमान विधायक का टिकिट काटता है तो बेदाग छवि ओर नये चेहरे के तौर पर भाजपा की ओर से श्री तिवारी को दावेदार के तौर पर देखा जाने लगा है, तो वही भाजपा से टिकिट मांगने वाले अन्य नेताओं को भी गंज बासौदा विधानसभा में एक नया प्रतिद्वंद्वी नजर आने लगा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें