कु.मुस्कान चौबे देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम. ) सम्बलपुर में चयन क्षेत्र का नाम बड़ाया - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 जुलाई 2023

कु.मुस्कान चौबे देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम. ) सम्बलपुर में चयन क्षेत्र का नाम बड़ाया

कु.मुस्कान चौबे का सुयष
गढ़ाकोटा के विवेकानंद वार्ड निवासी श्रीमती राजेश्वरी चौबे सुपरवाइजर महिला बाल-विकास विभाग व डॉ राजेन्द्र चौबे अधिवक्ता कि पुत्री कु.मुस्कान चौबे का देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम. ) सम्बलपुर उड़िसा के संस्थान में चयन  हुआ।
सागर/
  कु. मुस्कान कि स्कूली शिक्षा गढ़ाकोटा, सागर में हुई वह स्कूली शिक्षा से ही मेधावी छात्रा रही है उन्होंने  दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ केम्पस के रामलाल आंनद कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स  से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने दौरान ही आई आई एम में प्रवेश को लक्ष्य बनाकर कठिन परिश्रम के साथ तैयारी करना आंरभ कर दी थी तथा स्नातक कि डिग्री के साथ साथ ही पी.जी. बिजनिस एनालिटिक्स का डिप्लोमा करने के साथ ही देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम. ) में प्रवेश हेतु नवम्बर 2022 आयोजित हुई  परीक्षा  में हिस्सा लिया  जिसमे कु .मुस्कान का चयन हुआ, जिसमें 7 जुलाई में प्रवेश लिया ।
   कु.मुस्कान चौबे देश के  प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम. ) सम्बलपुर में चयन होने पर मुस्कान सहित उनके माता-पिता ,भाई व परिजनों के परिचितों द्वारा बधाई शुभकामना देने का तातां लगा हुआ है क्योंकि क्षेत्र में कु मुस्कान यह बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सभी का नाम रोशन किया है हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए कु. मुस्कान ने अपने चयन में स्वयं से  ज्यादा श्रेय अपने माता-पिता के साथ साथ 
परिजनों व शुभचिंतको को देते हुए अपनी उपलब्धि को क्षेत्र को समर्पित करते हुए सभी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज