जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौशाला का निरीक्षण किया
विदिशा, रविवार को विदिशा जनपद के सौंथर गांव में 75 वर्षीय सुक्को बाई विश्वकर्मा के अंतिम संस्कार के लिए परिजन किस तरह परेशान हुए।...
अध्यक्ष जी थोड़ा इधर भी ,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने आज जनपद पंचायत विदिशा की ग्राम पंचायत सौराई गौशाला पहुंचकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ट्रैक्टर के माध्यम से ग्राम पंचायत सौराई की गौशाला पहुंची थी। उन्होंने गौशाला में गौवंश को रखे जाने हेतु किये जा रहे प्रबंधों तथा चारा, पानी, बिजली सहित इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने ग्राम सौराई के प्राइमरी स्कूल पहुंचकर शिक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए हैं।
लोगों ने कहा अध्यक्ष जी थोड़ा ईस गांव का भी निरीक्षण हो जाता तो अंतिम क्रिया भी अच्छे से हो जाती,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें