कांग्रेस विधायक के घर असम पुलिस का छापा: बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर धोखाधड़ी का आरोप.! - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

कांग्रेस विधायक के घर असम पुलिस का छापा: बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर धोखाधड़ी का आरोप.!

टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा: बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप.!

भोपाल ,
टीकमगढ़
 कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह पर 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। असम में आटोनामस काउंसिल घोटाले से जुड़े इस मामले में दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी ने 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ 4 घंटे तक जांच चलती रही । पूछताछ बाद पुलिस चली गई।
*बेटे शाश्वत के खिलाफ दर्ज है शिकायत*
बताया जाता है कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला साल 2022 का है। इसी मामले को लेकर बुधवार को असम पुलिस ने पूछताछ की है।
*63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप*
शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ आटोनामस काउंसिल घोटाले का एक मामला असम में चल रहा है, जिसमें शाश्वत सिंह सहित पांच आरोपित बनाए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भी असम पुलिस ने यहां पहुंची थी। विधायक के घर छापेमार कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके निवास परिसर में एकत्र हो गए। पुराने मामले को लेकर असम पुलिस पूछताछ करने आई थी। उधर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
*ये है पूरा मामला*
विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने साल 2022 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। असम पुलिस ने छापे के दौरान विधायक के घर से क्या क्या बरामद किया ? इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज