कचरा शुल्क के रूप में भारी भरकम राशि की वसूली के खिलाफ व्यापारी वर्ग हुआ लामबंद - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 17 मार्च 2025

कचरा शुल्क के रूप में भारी भरकम राशि की वसूली के खिलाफ व्यापारी वर्ग हुआ लामबंद


 कचरा शुल्क के रूप में भारी भरकम राशि की वसूली के खिलाफ व्यापारी वर्ग हुआ लामबंद 

कचरा शुल्क की राशि जमा नहीं करने का लिया निर्णय : विभिन्न स्तरों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा

सागर/ नगर निगम द्वारा घरों तथा दुकानों से कचरा शुल्क के रूप में भारीभरकम राशि की वसूली के खिलाफ यहां का व्यापारी वर्ग लामबंद हो गया है। व्यापारी संघ ने बाकायदा अपनी बैठक कर कचरा शुल्क के रूप में भारी भरकम राशि की वसूली पर तीखा आक्रोश जताया है और इस पर पुनर्विचार नहीं किए जाने तक उक्त शुल्क का भुगतान नहीं किए करने का निर्णय लिया है।
               निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे कचरा कलेक्शन राशि के विरोध में व्यापार संघ के अध्यक्ष शिखर कोठिया की अध्यक्षता में रविवार को गुजराती बाजार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों ने कचरा कलेक्शन राशि के साथ-साथ गुमास्ता एक्ट की अंतर्गत व्यापार लाइसेंस के प्रस्तावित शुल्क के विरोध में अपने-अपने तर्क साझा किये। बैठक में सर्वसम्मति से एक निर्णय लिया गया कि जब तक निगम प्रशासन कचरा शुल्क की एक मुश्त राशि की वसूली को निरस्त करने तथा गुमास्ता एक्ट से संबंधित व्यापार लाइसेंस की दरों को यथावत रखने की हमारी मांगों के लिए पुनर्विचार नहीं करता है तब तक कचरा कलेक्शन की राशि निगम में जमा नहीं की जाए। इस संबंध में शीघ्र ही आगे की रणनीति बनाकर चरणबद्ध रूप से नगर निगम की मनमानी नीतियों और कार्यप्रणाली का विरोध किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज