*मेजर ध्यानचंद खेल शिविर का समापन समारोह:-
गंजबासौदा,
श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय मे दिनांक 13 मई 2023 से 22 जून 2023 तक 40 दिन तक चलने वाले मेजर ध्यानचंद ग्रीष्म कालीन खेल शिविर का समापन आज दिनांक 27 जून 2023 को महाविद्यालय के इंडोर हाल मे विधिवत किया गया। स्पोर्ट्स समर कैंप प्रात : 5.30 बजे से 7.30 तक आयोजित किया जाता था। 40 दिनों के इस कैंप मे छात्र छात्राओं ने कई खेलों की बारीकियां सीखने के साथ-साथ स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, योगा,मेडिटेशन ,पुलिस आर्मी के फिजिकल एग्जाम की तैयारी की । यह स्पोर्ट्स कैम्प महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री मनीष अहिरवार जी द्वारा लगाया गया था।समापन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बासौदा शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विमल चंद जी ओसवाल,समिति सदस्य श्री शांति प्रकाश ओसवाल ,शासकीय संजय गांधी पी जी कॉलेज के प्राचार्य श्री मणि मोहन मेहता,श्री रविंद्र जैन जी , श्री रुद्र रिछारिया बैडमिंटन प्लेयर ,श्री अनिल अहिरवार जी अध्यक्ष बासौदा स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब ,श्री अभिषेक सिंह खेल अधिकारी शासकीय संजय गांधी पी जी कॉलेज , महाविद्यालय प्राचार्य श्री आर आर द्विवेदी , उप प्राचार्य डॉक्टर पियूष दुबे जी , एवम महाविद्यालय प्राध्यपकगण के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। खेल शिविर के समापन मे, मिल्खा सिंह कब्बड्डी टीम और मेजर ध्यानचंद कबड्डी टीम के बीच मैच हुआ जिसमे मेजर ध्यानचंद टीम ने 28-24 से मैच जीता चार प्वाइंट से मैच जीत लिया ,वही छात्राओं के मैच रानी दुर्गावती कबड्डी टीम मे और रानी लक्ष्मी बाई टीम के बीच मैच खेला गया जिसमे रानी लक्ष्मी बाई कबड्डी टीम ने 21-28 ,साथ प्वाइंट से मैच जीत लिया । सभी बच्चो को प्रमाण पत्र ,शील्ड ,मेडल देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका मे सिद्धार्थ पटवा,गजेंद्र दांगी,रूपेश अहिरवार, चेतन माथुर,दिलीप सर,कुलदीप रैकवार उपस्थित थे।आभार महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा जबकि मंच संचालन अजय विश्वकर्मा , आशा मंसूरी, निकिल यादव द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें