विदिशा,
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार 28 जून को बासौदा की नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण कार्यक्रम में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होकर आवासीय भू अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण करेंगे।
मुख्यमंत्री बुधवार 28 जून की दोपहर 1.20 बजे हैलिकॉप्टर द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे गंजबासौदा के हैलिपेड पर आगमन इसके पश्चात नवीन कृषि उपज मंडी गंजबासौदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आयोजन के मद्देनजर अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए
मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मेलन कार्यक्रम, आवासीय भू अधिकार पत्रों का वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम बुधवार 28 जून को बासौदा की नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बासौदा में आयोजित होने वाला कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य आवंटित करने का आदेश जारी करते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में सुनिश्चित कराए जाने की हिदायत दी गई है। आयोजन के परिपेक्ष्य में बीस विभागों के जिलाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने की व्यवस्था, मंचासीन अतिथियों की स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पास जारी करना, हेलिपैड पर किए जाने वाले प्रबंध, बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने, वीआईपी वाहन के आगमन एवं कारपेट व्यवस्था, यातायात रूट पर वाहनों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, पार्किंग चिकित्सीय सुविधाए, फायर ब्रिगेड, पेयजल टैंकर, लोकार्पण, शिलान्यास कार्यों की सूची व पट्टिकाएं तैयार कराना, पत्रकारों की बैठक व्यवस्था, विभिन्न सेक्टरों में पेयजल की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलन एवं लाड़ली बहनों के लिए बैठक व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल पर मंच पर फूल सज्जा, सजावटी पौधे, अतिथियों के सत्कार हेतु पर्याप्त संख्या में माला गुलदस्ते, हितग्राहियों को भोजन व्यवस्था इत्यादि के लिए पृथक-पृथक अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं उनकी मदद के लिए अन्य सहयोगी भी तैनात किए गए हैं।
कानून व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपे गए-
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने गंजबासौदा की नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों को आवश्यक नियत स्थलों पर उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करने की जबावदेंही सौंपी हैं।
कलेक्टर श्री भार्गव के द्वारा जारी कानून व्यवस्था एवं स्थानीय व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन हेतु जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं उनमें बासौदा एसडीएम श्री विजय राय को सम्पूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी मदद के लिए तहसीलदार संदीप कुमार व नायब तहसीलदार दिनकर चतुर्वेदी को सहायक नोडल का दायित्व सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर रोशन राय को मंच व्यवस्था, तहसीलदार श्री सिद्धांत सिंगला को मंच के दांयी ओर तहसीलदार श्री अभिषेक पांडे को मंच के बांयी ओर, कुरवाई एसडीएम श्रीमती अंजली शाह को मंच के सामने की ओर महिला सेक्टर का नटेरन एसडीएम श्री अजय प्रतापसिंह पटेल को व्हीव्हीआईपी बैठक व्यवस्था, तहसीलदार श्री दीपक कुमार द्विबेदी को हितग्राही एवं अधिकारी सेक्टर, तहसीलदार हेमन्त शर्मा को हेलिपैड स्थल की तथा तहसीलदार श्री अवधेश यादव को पार्किंग स्थल एक एवं कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वारा तथा मंडी प्रांगण में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सविता पटेल को कार्यक्रम स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था, नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र प्रसाद त्यागी को पार्किंग स्थल दो हथोड़ा, स्यावदा मंडी प्रांगण के पीछे, नायब तहसीलदा मनीराम कोंदर को पार्किंग स्थल तीन इंडस्ट्रियल ऐरिया कंजना नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन, अधीनस्थों को संयोजित कर नियत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 14257.96 लाख रूपये की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण बुधवार 28 जून को गंजबासौदा के नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विदिशा एवं बासौदा विधानसभा क्षेत्र के कुल 22 कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें 2227.21 लाख रूपये की लागत से पूर्ण कराए गए 11 कार्य जबकि 12030.75 की लागत से कराए जाने वाले 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
लोकार्पण-
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जिन 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा उनमें विदिशा विकासखण्ड अन्तर्गत 8 करोड़ 40 लाख की लागत से मॉडल डिग्री कॉलेज में पूर्ण कराए गए (आर्टस, कॉमर्स, साइंस, होम साइंस) के भवन कक्ष का लोकार्पण तथा बासौदा विकासखण्ड अन्तर्गत 175 लाख की लागत से शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल घटेरा, 690.02 लाख की लागत से पूर्ण कराया गया एमआरएल 07 बासौदा त्यौंदा (स्वरूप नगर) से पवई बाया पवई रेलवे क्रॉसिंग फरीदपुर, देरखी मार्ग निर्माण लंबाई 12.60 कि.मी., 138 लाख की लागत से उदयपुर में निर्मित 100 सीटर कस्तूूरबा गांधी कन्या छात्रावास भवन, 50 लाख की लागत से त्यौंदा रोड से कर्मादेवी चौक तक डामरीकरण, 50 लाख की लागत से ही राजेन्द्र नगर चौराहे से सिरोंज चौराहे तक सीसी रोड निर्माण कार्य, 25 लाख की लागत से वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में संजीवनी क्लीनिक भवन निर्माण तथा 25 लाख की लागत से विद्याश्री लॉज से पचमा बायपास तक सीसी रोड निर्माण कार्य, एक करोड़ की लागत से नौलखी मंदिर से भार्गव धर्मशाला तक डामरीकरण निर्माण कार्य तथा 19 लाख की लागत से बासौदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में राजेन्द्र नगर स्कूल स्थित 02 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन-
मुख्यमंत्री द्वारा आयोजन स्थल पर 12030.75 लाख के कुल 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें 871.77 लाख की लागत से ग्राम मेनवाड़ा से रायखेड़ी, रायखेड़ी से रमपुरा हतवाहा, बी.टी. मार्ग निर्माण कार्य की कुल लंबाई आठ किलोमीटर, 152.66 लाख की लागत से बासौदा त्यौंदा रोड से महागौर ब्रिज तक पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लंबाई 60 मीटर, 552.28 लाख की लागत से ग्राम मानोरा से गुंडइ (बंजरिया) सड़क निर्माण कार्य लंबाई पांच किलोमीटर, 306.80 लाख की लागत से ग्राम फरीदपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन 1 जी एवं 1 एच टाईप आवास गृहों का निर्माण कार्य, 306.80 लाख की लागत से ग्राम सिरनोटा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 1 जी एवं 1 एच टाईप आवासगृहों का निर्माण कार्य, 403.73 लाख की लागत से सिरोंज रोड (गंज) से बरेठ रोड से नई मंडी मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 4.83 कि.मी., 171.50 लाख की लागत से नेवन धनौरा बैराज का निर्माण कार्य, 3844 लाख की लागत से सीएम राईज स्कूल बासौदा का भूमिपूजन तथा 267.94 लाख की लागत से विदिशा विधानसभा के 06 ग्रामों में नलजल योजना, 1911 लाख की लागत से बासौदा विधानसभा के 40 ग्रामों में नलजल योजना तथा 3242.27 लाख की लागत से सिविल अस्पताल गंजबासौदा में नवीन 150 बिस्तरीय अस्पताल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें