उपसरपंच ने पूर्व सरपंच के निर्माण कार्यों की जांच की उठाई मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष व सीईओ पर लगाये संगीन आरोप - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 जून 2023

उपसरपंच ने पूर्व सरपंच के निर्माण कार्यों की जांच की उठाई मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष व सीईओ पर लगाये संगीन आरोप


*उपसरपंच ने पूर्व सरपंच के निर्माण कार्यों की जांच की उठाई मांग, जिलापंचायत अध्यक्ष व सीईओ पर लगाये संगीन आरोप

*उपसरपंच का आरोप  जगह जगह  गुहार लगाने पर भी नहीं हो रही सुनवाई
विदिशा/गंजबासौदा
-ग्राम भिदवासन के पूर्व सरपंच के खिलाफ वर्तमान उपसरपंच और ग्राम वासियों ने  सीईओ अरविंद शर्मा को ज्ञापन देकर 10 बिंदुओं को जांच करने की मांग लेकर एक ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में  पूर्व सरपंच और पूर्व सरपंच के किए गए कार्यों की जांच की जाए| ग्राम भिदवासन के उप सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ व जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश रघुवंशी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम भिदवासन में भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित कर रहे हैं और जांच नहीं होने दे रहे जबकि पूरे मामले में कैलाश रघुवंशी ने पूरे आरोपों को बेबुनियाद बताया है अब पूरे मामले में कौन सही कह रहा है और कौन गलत कह रहा है यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा लेकिन पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ क्यों जांच नहीं करवा रहे यह समझ से परे है|
उप सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की जिससे वह परेशान हैं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गांव में विकास कार्य नहीं करवाना चाहते और ना ही सचिव नियुक्त कराना चाहते जिससे गांव के सारे काम प्रभावित हो रहे हैं वही इस संबंध में जब उन्होंने जनपद सीओ से चर्चा की तो जनपद सीईओ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुझे मेरी नौकरी करने दो और पल्ला झाड़ लिया अब उन्होंने मांग की है कि ज्ञापन में इन 10 बिंदुओं पर कोई विचार नहीं किया गया तो वह विदिशा कलेक्टर का घेराव करेंगे
और भी ऐसे कई पंचायत हैं जिनमें भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन प्रशासन मौन है देखते हैं प्रशासन अब क्या कार्रवाई करेगा
बाइट-सरप़च

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज