भावभीने स्वागत और मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 जून 2023

भावभीने स्वागत और मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड

भावभीने स्वागत और मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड
भोपाल,
नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आज इंदौर पहुँचे विमान तल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं।  

आज इंदौर पहुँचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भी भावभीना स्वागत किया गया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि, भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं । भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे  एक हैं।  दोनों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज