संबल योजना बनी फिसड्डी ,किसी ने बेटा खोया, किसी ने जीवनसाथी, पर दो साल बाद भी नहीं मिली अनुग्रह राशि आयोग का संज्ञान - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 जून 2023

संबल योजना बनी फिसड्डी ,किसी ने बेटा खोया, किसी ने जीवनसाथी, पर दो साल बाद भी नहीं मिली अनुग्रह राशि आयोग का संज्ञान

मप्र मानव अधिकार आयोग का संज्ञान 

किसी ने बेटा खोया, किसी ने जीवनसाथी, पर दो साल बाद भी नहीं मिली अनुग्रह राशि

भोपाल शहर में 
जनकल्याण संबल योजना के तहत् नगर निगम में अनुग्रह सहायता के 100 से ज्यादा मामले मंजूरी के लिये अटके हैं। पात्र हितग्राही दो साल से निगम के चक्कर काट रहे हैं। इन हितग्राहियों में किसी ने अपना बेटा खोया है, तो किसी ने अपना जीवनसाथी। किसी ने बच्चों की मौत के बाद दस्तावेज जमा कराये हैं, पर दो साल बाद भी सामान्य मृत्यु के मामले में दो लाख रूपये और दुर्घटना मृत्यु के मामले में चार लाख रूपये मंजूर नहीं हो रहे हैं। निगम द्वारा हितग्राहियों के आवेदनों में खामियां निकाली जा रही हैं। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की जानकारी, आवेदन प्रस्तुति दिनांक और इनके लंबित रहने के कारण सहित तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज