शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने व राशि में गबन करने पर पटवारी निलंबित
विदिशा,
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सिरोंज तहसील के पटवारी सुनील नामदेव के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि में पटवारी नामदेव का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुरवाई नियत किया गया है इन्हें निलंबन काल में नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा।
जारी आदेश में उल्लेख है कि तत्कालीन पटवारी तहसील कार्यालय लटेरी सुनील नामदेव ने तहसील लटेरी में पदस्थ रहते हुए प्राकृतिक आपदाओं के तहत प्रदान की गई राहत राशि का अपने नजदीकी रिश्तेदार मोनिका नामदेव के खाते में 126460 तथा ललिता बाई नामदेव के खाते में 109680 इस प्रकार कुल राशि 236140 का अपने नजदीकी रिश्तेदार खाते में कारण कर अवैधानिक रूप से शासकीय राशि का गबन किया है, जो कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासन
शासकीय राशि को पत्नी और मित्रों के खातों में भेज कर गबन करने वाला पटवारी निलंबित
विदिशा,
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने गुलाबगंज तहसील के पटवारी मनोहर सिंह राजपूत के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि में पटवारी राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय ग्यारसपुर नियत किया गया है निलंबन काल में नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा।
जारी आदेश में उल्लेख है कि प्राकृतिक आपदाओं के तहत प्रदान की गई राहत राशि पटवारी मनोहर सिंह राजपूत के द्वारा अपने रिश्तेदार व मित्रों के खाते में आहरण कर अवैधानिक रूप से शासकीय राशि का गबन किया गया है। पटवारी मनोहर सिंह राजपूत के द्वारा शासकीय राशि का अवैधानिक रूप से गबन कर अपने जिन रिश्तेदार और मित्रों के खातों में राशि का आहरण किया है उनमें अरविंद अहिरवार कोटवार के खाते में 76524, पटवारी मनोहर सिंह राजपूत की पत्नी प्रीति राजपूत के खाते में 167188 तथा तीन मित्रों जितेंद्र पांडे के खाते में 161411, दिनेश कुमार के खाते में 123599, राहुल दीक्षित के खाते में 193664 इस प्रकार कुल राशि रुपए 722386 रुपए की राशि का गबन किया गया है, जो कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें