हम सभी जिंदा हैं....एक ही गांव के 50 लोग समग्र पोर्टल पर मृत, आयोग का संज्ञान होगी कार्यवाही कलेक्टर भी सख्त,बड़े अभी भी बचे , - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 जून 2023

हम सभी जिंदा हैं....एक ही गांव के 50 लोग समग्र पोर्टल पर मृत, आयोग का संज्ञान होगी कार्यवाही कलेक्टर भी सख्त,बड़े अभी भी बचे ,

*

*हम सभी जिंदा हैं....एक ही गांव के 50 लोग समग्र पोर्टल पर मृत कलेक्टर भी हुये सख्त  सचिव को किया निलंबित 

विदिशा जिले की कुरवाई तहसील क्षेत्र की खजूरिया जागीर ग्राम पंचायत में जिंदा लोगों को समग्र पोर्टल में मृत घोषित कर दिया गया है। अब रिकाॅर्ड में मृत ग्रामीण खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि मृत घोषित होने से ये सभी लोग सरकारी योजनाओं की पात्रता से बाहर हो गये हैं। इस गांव के करीब 50 ऐसे लोगों के नाम सामने आये हैं, जो समग्र पोर्टल पर तो मृत बताये जा रहे हैं, जबकि हकीकत में ये जिंदा हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि उन्होंने थाने में आवेदन दे दिया है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, विदिशा से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्माह में जवाब मांगा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज