_पटवारी भर्ती परिणाम जारी अन्य पदों के लिए 8618 अभ्यर्थियों का हुआ चयन_ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 जुलाई 2023

_पटवारी भर्ती परिणाम जारी अन्य पदों के लिए 8618 अभ्यर्थियों का हुआ चयन_

पटवारी सहित अन्य पदों के लिए 8618 अभ्यर्थियों का हुआ चयन_
भोपाल
 मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने तीन महीने बाद पटवारी भर्ती परीक्षा -2022 का परिणाम शुक्रवार शाम को जारी किया। इसमें 8618 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।इसमें कुछ अभ्यर्थियों को प्रतिक्षा सूची में भी रखा गया है। अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर लिखकर अपना परिणाम देख सकता है।
इस परीक्षा के प्रश्नों पर काफी आपत्तियां आईं थी। इसके कारण मंडल को परिणाम तैयार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन आपत्तियों का निराकरण नहीं होने के कारण परिणाम जारी होने में देरी हुई।
मंडल ने समूह-2 ( उप-सूमह-4) सहायक संपरिक्षक, पटवारी सहित मार्च और अप्रैल में पटवारी के 6755 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 12.79 लाख से अधिक आवेदक शामिल हुए थे।परीक्षा को 35 दिनों की 70 शिफ्टों में पूरा किया गया था। अभ्यर्थियों से 200-200 से प्रश्न हल कराए गए थे। मंडल की संचालक षणमुख प्रिया ने कहा कि 3200 से अधिक आपत्तियां आईं थीं।जिसके निराकरण में समय लग गया।

मंडल के पास 3200 आपत्तियां आईं थी

मंडल के पास 14 हजार प्रश्नों पर 3200 से अधिक आपत्तियां आई थीं। प्रत्येक शिफ्ट में अभ्यर्थियों से 200-200 से प्रश्न हल कराए गए हैं। इस तरह पूरी परीक्षा में करीब 14 हजार प्रश्न हल कराए गए हैं।इस परीक्षा के प्रश्नों को लेकर उम्मीदवारों ने करीब 3200 आपत्तियां दर्ज कराई थी, जिनका निराकरण करने में मंडल के अधिकारियों को परेशानी हुई, क्योंकि आपत्तियों का निराकरण किए बिना मंडल परिणाम जारी नहीं कर सकता था। अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर लिखकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज