*दो दिवसीय गुरुगीता पाठ, गुरुपूर्णिमा महोत्सव रविवार से
*गंजबासोदा /
गायत्री प्रज्ञा पीठ मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट श्याम सुंदर माथुर, उप मुख्य ट्रस्टी जयराम अहिरवार* ने बताया कि *गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रज्ञा पीठ पर दो दिवसीय आयोजन किए जायेंगे।
*रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे से यज्ञ के बाद गुरुगीता का सामूहिक पाठ और शाम को एक घंटे का अखंड मंत्र जाप किया जाएगा।*
*सोमवार को सुबह 9 बजे से तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार गुरुदेव की विशेष पूजन की जाएगी। उसके बाद प्रसादी भंडारा किया जाएगा।*
*ट्रस्टी गण श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती पूनम तिवारी, भगवान सिंह राजपूत, महाराज सिंह दांगी, रघुवीर सिंह राय, परिब्राजक बसंत पांडे, गायत्री परिवार तहसील समन्वयक रमाकांत उपाध्याय* सहित वरिष्ठ परिजनों ने सभी परिजनों से आयोजनों में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें