*कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की आज हुई बैठक के कुछ पॉइंट
भोपाल,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर 2 घंटे से अधिक समय तक चली राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक
बैठक के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
बैठक के विषय में पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पत्रकारों को जानकारी दी।
पटवारी ने कहा बैठक में शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।
पटवारी ने कहा की बैठक में कमलनाथ जी, वेणु गोपाल जी, जयप्रकाश अग्रवाल जी सहित सभी नेताओं ने चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने की बात कही।
मध्य प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।
मध्य प्रदेश आदिवासी अत्याचार में महिला अत्याचार में और अन्य तरह के अपराधों में बहुत आगे है। कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश को इस स्थिति से मुक्ति दिलाएगी।
कांग्रेस सरकार बनने पर मध्यप्रदेश में किसानों मजदूरों बेरोजगारों नौजवानों महिलाओं और समाज के सभी वर्गों का हिट सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में लिया गया एक एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प।
कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी।
सभी ओपिनियन पोल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में।
कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित।
बैठक में अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉक्टर गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति उपस्थित।
बैठक में कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी उपस्थित।
बैठक में अजय सिंह राहुल भैया, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा उपस्थित।
बैठक में विवेक तंखा, रामेश्वर नीखरा उपस्थित।
बैठक में के पी सिंह कक्काजू और महेंद्र जोशी उपस्थित रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें