विदिशा,
सृष्टि के संरक्षक बाबा महांकाल के दरबार में महांकाल लोक निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में
सहारा इंडिया ग्रुप की जमीनों की बिक्री पर रोक लगी होने के बाबजूद विदिशा में 200 करोड़ रुपए की जमीन बेचने की अनुमति देने में हुई दलाली के विरोध में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में विदिशा शहर में गुंडागर्दी का वातावरण बनाए जाने के विरोध में
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि कोई स्थानीय व्यक्ति विदिशा भाजपा का नेतृत्व करे। इसलिए अशोकनगर से आए हुये व्यक्ति को जिसे शहर की जनता नकार चुकी है, ऐसे व्यक्ति को पूरी कमान सौंप रखी है। आज शहर के जितने भी संभ्रांत परिवारों के भाजपा नेता है वे सक्रिय नहीं है, क्योंकि विदिशा भाजपा अब सिर्फ गुंडो का समूह बनकर रह गया है।
पुतला दहन के पश्चात ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता मुकेश टंडन के खिलाफ अपराध पंजीवद्ध कर गिरफ्तार करने की मांग का आवेदन कोतवाली टी.आई को सौंपा जिसमें मांग की भाजपा नेता मुकेश टंडन ने एक चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया वहीं अपने भाषण में उन्होंनें नारी सम्मान योजना का पंजीयन कर रहे कांग्र्रेंस कार्यकर्ताओ को किराए का टट्टू बोलकर पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान किया है, उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें