विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 3 जुलाई 2023

विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

विदिशा

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  उमाशंकर भार्गव ने जिले की पांचों विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा वार सेक्टर ऑफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी

आदेश में उल्लेख है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा के लिए 27 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं व पांच रिजर्व में रखे गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 145 बासौदा में 30 सेक्टर ऑफिसर व तीन रिजर्व में रखे गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई के लिए 30 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं व दो रिजर्व में रखे गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज में 26 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं व तीन रिजर्व में रखे गए हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद में 25 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं तथा दो रिजर्व में रखे गए हैं। इस प्रकार पांचों विधानसभा में कुल 153 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं जिनमें 15 रिजर्व भी शामिल हैं।

            कलेक्टर श्री भार्गव के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि संबंधित सेक्टर ऑफिसर नियत सेक्टर में कार्य संपादन शांतिपूर्वक मतदान संपादन हेतु उत्तरदायी होंगे। सभी सेक्टर ऑफिसरों को सचेत किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चेकलिस्ट 2023 के अनुरूप कार्य समयावधि में संपादित कराना सुनिश्चित करें।

            विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए सेक्टर अधिकारी को सौंपे गए सेक्टर के लिए प्रदत्त निर्धारित दायित्वों के संपादन के लिए उत्तरदायी होगें।

            सेक्टर ऑफिसरसेक्टर के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों का रूटचार्ट के अनुसार प्रथम चक्र का भ्रमण कर सेक्टर के अंतर्गत पहुंच मार्ग की स्थिति मतदान केन्द्रों की स्थिति के साथ ही वल्नरेबलक्रिटिकल व सामान्य मतदान केन्द्रों व वल्नरेबिलिटी के कारणों आदि की जानकारी तैयार कर पुस्तिका में उल्लेखित प्रारूप - 1 व 2 में जानकारी रिटर्निंग ऑफिसरजिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

  सेक्टर ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जानकारी के आधार पर बताई गई कमियों को दूर की जाने की कार्यवाही की जावेगीपश्चात् द्वितीय चरण के भ्रमण के समय प्रथम चक्र में पायी गई कमियों को दूर करने के उपरांत की स्थिति के विवरण सहित जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत की जावेगी।

            सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने सेक्टर में प्रथम भ्रमण पांच से सात जुलाई  के मध्य संपादित करेगें। इसके पश्चात् द्वितीय चक्र के भ्रमण का दिनांक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाकर सेक्टर ऑफिसर को अवगत कराया जावेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज