बेरहम टीचर की मार से कान का पर्दा फटा बच्चे का , हांथ फेक्चर हुआ प्रबंधन को दो दिन बाद भी सुध नहीं , परिजनों ने की कार्यवाही की मांग - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

बेरहम टीचर की मार से कान का पर्दा फटा बच्चे का , हांथ फेक्चर हुआ प्रबंधन को दो दिन बाद भी सुध नहीं , परिजनों ने की कार्यवाही की मांग

 गंजबासौदा,
नगर के प्रायवेट स्कूल  बेरहम टीचर का कारनामा सबाल किया तो मार दिया थप्पड़ बच्चा गिर गया फिर भी दया नहीं आई टीचर को
 मामला जानकारी अनुसार माडल पब्लिक स्कूल वेहलोट  का है 
बेरहम टीचर नया आया था बच्चे को उसका नाम नही मालूम ब्लैक बोर्ड पर लिखा हुआ पूछ रहा था टीचर बच्चे से उसने कहा सर समझ नही आया तो उसने कान मे चाटा मारा 
परिजन  ने कहा 
गिरने के बाद भी स्कूल  प्रबंधन नहीं जागा अगर घटना हो ही गई थी तो बच्चे को हास्पिटिल पहुंचाना था लेकिन प्राचार्य ने भी नहीं सुनी बच्चे का कान दर्द करने लगा और वो टेबिल पर गिर गया जिससे उसका हाथ फेक्चर हो गया और सब बच्चे देख रहे थे किसी भी टीचर ने बच्चे को नही उठाया और न ही उसे हॉस्पिटल लेकर गया
बच्चे का उसका दोस्त उसे हॉस्पिटल लेकर गया तो प्राइवेट हॉस्पिटल वाले बोले की उसे सरकारी में लेकर जाओ पुलिस केस है हमको इसकी सूचना स्कूल से नही मिली उसके दोस्त ने घर पर फोन लगा के बताया बरना हम तो यही समझ रहे थे कि हमारा बच्चा पढ़ने गया है 10वी क्लास मे पढ़ता है वो भी आज पहले दिन ही स्कूल गया था
जब हम स्कूल गय उस टीचर का नाम बताओ तो स्कूल के प्रिंसिपल ने उसका नाम नहीं बताया
परिजन परेशान हैं दोषी प्रबंधन एवं टीचर के खिलाफ कार्यवाही के इंतजार में हैं 
परिजनों ने रोते हुए मीडिया से प्रशासन से अपील की है 
अब आप सब ही इस बच्चे को इंसाफ दिलाए बच्चे का सपना आर्मी में जाने का है आप बताए क्या ऐसे टीचरों की वजह से हम अपने बच्चे का क्या भविष्य बनायें कार्यवाही होनी चाहिए खबर लिखे जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा बच्चे की सुध नहीं ली 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज