10वीं व 12वीं के परीक्षा शुल्क में 300 रुपये की बढ़ोतरी, छात्रों के साथ धोखा, पूर्व विधायक निशंक जैन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

10वीं व 12वीं के परीक्षा शुल्क में 300 रुपये की बढ़ोतरी, छात्रों के साथ धोखा, पूर्व विधायक निशंक जैन

10वीं व 12वीं के परीक्षा शुल्क में 300 रुपये की बढ़ोतरी, छात्रों के साथ धोखा पूर्व विधायक निशंक जैन 

बड़ी हुई फीस छात्रों के साथ धोखा निशंक जैन 
गरीब परिवार पहले से ही मंहगाई से त्रस्त ऊपर से बच्चों की फीस बड़ा दी .

भोपाल/
 मप्र बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इस सत्र से 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। माशिमं ने बोर्ड का परीक्षा शुल्क 900 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। इस हिसाब से अगर जोड़ा जाए तो हर साल बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। 300 रुपये की फीस बढ़ोतरी से मंडल को 54 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। 
 लेकिन गरीब परिवारों की परिजनों की जेब ढीली होगी 
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश नीति जारी की है, जिसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्कूलों को कुछ नए निर्देश सख्ती से पालन करने के लिए आदेश दिए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षार्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विषयों का संशोधन नहीं कर सकेंगे। साथ ही नामांकन शुल्क में 250 रुपये के बजाय 350 रुपये कर दिया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची के लिए अब 300 रुपये के बजाय 500 रुपये देने होंगे।

इसके अलावा अन्य शुल्कों में भी वृद्धि की गई है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि मंडल को शासन से कुछ भी बजट नहीं मिलता है। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं व पर्यवेक्षकों के मानदेय में 35 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान देने के कारण वेतन में बढ़ोतरी होगी। इससे सभी प्रकार के परीक्षा शुल्क को बढ़ाया गया है।

स्कूल फीस जमा नहीं कर पाए तो परीक्षा से वंचित होंगे

इस बार अगर तय समय तक स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। पिछले साल 700 से अधिक स्कूलों के करीब तीन हजार विद्यार्थियों का शुल्क जमा नहीं हो पाया था। इस कारण फिर से स्कूलों को विलंब शुल्क हटाकर फीस जमा कराई गई थी।


10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क 1200 रुपये के साथ एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। माइग्रेशन, विषय परिवर्तन, परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क समेत सभी मदों में वृद्धि की गई है

 इस सत्र से यह 1200 रुपये कर दिया गया है। मंडल के मुताबिक हर साल बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने में करीब 40 से 50 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
लेकिन शिक्षा पर फीस की ब्रहदी करना कहां तक उचित है जिसकी हम निंदा करते हैं बड़ी हुई फीस को तत्काल बापिस ले सरकार कांग्रेस महासचिव निशंक जैन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज