रामायण के हनुमान ने थामा कांग्रेस का हाथ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

रामायण के हनुमान ने थामा कांग्रेस का हाथ



*रामायण के हनुमान ने थामा कांग्रेस का हाथ  !*                                       *कमलनाथ को सच्चा हनुमान भक्त बताकर दी प्रगति पुरुष की संज्ञा !

भोपाल,
आनंद सागर के टेलीविजन शो रामायण में हनुमान  का किरदार निभाने वाले छिंदवाड़ा के  विक्रम मस्ताल शर्मा ने आज छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया स्थित हनुमान जी के मंदिर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि आज छिंदवाड़ा आकर यहां का विकास देखकर बहुत खुशी हुई और उससे भी ज्यादा प्रसन्नता अपने आराध्य भगवान श्री हनुमान जी की 101 फिट की प्रतिमा के दर्शन करके हुई । फिल्म अभिनेता ने आगे कहा कि हनुमान का अर्थ ही होता है सेवा करना ।  लोगों की रक्षा करना ।  सबके कल्याण का काम करना और जो हनुमान जी के भक्त होते हैं उनके अंदर सेवा का भाव अपने आप आ जाता है, जैसे हनुमान जी के परम भक्त कमलनाथ जी को ही देख लीजिए । श्री विक्रम मस्ताल शर्मा ने  मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  यह सरकार बैनर, पोस्टर, होर्डिंग विज्ञापन बाजी और इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है ।  भाजपा सरकार में विकास की बातें तो 18 सालों से हो रही है लेकिन सचमुच विकास क्या होता है उसको देखने के लिए सभी को छिंदवाड़ा आना होगा ।  कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा में सिर्फ विकास की बात ही नहीं की है, बल्कि विकास करके दिखाया है और प्रगति का जो रथ छिंदवाड़ा में चला है उसी रथ की आवश्यकता पूरे प्रदेश को है और उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता भारी बहुमत के साथ माननीय कमलनाथ जी को विजय तिलक लगाएगी। ताकि कोई भी उस प्रगति के रथ को रोक ना पाए । फिल्म अभिनेता ने आगे यह भी कहा कि मैं बुधनी सलकनपुर से हूं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के क्षेत्र से हूं ।   एक किसान परिवार से हूं परंतु जैसी सुविधाएं मैंने छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए देखी यहां के अस्पताल, यहां की सड़कें देखा, वैसा और कहीं नहीं देखा । फिल्म अभिनेता ने कमलनाथ जी को अपनी तरफ से प्रगति पुरुष नाम दिया और 2018 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनी सरकार के साथ जिस तरह धोखा हुआ, गद्दारी हुई  को लेकर अफसोस जताया और कहा कि सरकार गिरने का नुकसान मध्य प्रदेश की जनता के साथ हम कलाकारों को भी हुआ क्योंकि माननीय कमलनाथ जी ने हम कलाकारों के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में आईफा अवार्ड लाने के लिए कोशिश की थी, आइफा अवॉर्ड आ रहा था वो आइफा अवॉर्ड जो विश्व के बड़े-बड़े देशों में आयोजित होता है  । हम सारे कलाकार लोग बहुत खुश थे हमें लग रहा था कोई तो है जो हमारे बारे में सोच रहा है मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आईफा कोई उत्सव नहीं था जैसा कि भाजपा के नेता बताते हैं आईफा के माध्यम से लाखों करोड़ों रुपए मध्यप्रदेश में आते,  मध्यप्रदेश में टूरिज्म में क्रांति आ जाती और खासकर कलाकारों को बहुत अधिक लाभ होता । ऐसे कलाकार जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है ।  वह अपने घर में अपने मध्यप्रदेश में रहकर अपना हुनर अपनी प्रतिभा संपूर्ण विश्व तक पहुंचा सकते थे । भाजपा ने सरकार गिराकर हम सभी कलाकारों के हितों को भी चोट पहुंचाने का काम किया है । फिल्म कलाकार विक्रम मस्तान शर्मा ने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा को भी साझा करते हुए कहा कि मैं क्यों दुखी हूं उसका कारण भी आप सबसे साझा करना चाहता हूं ।  मैं मां नर्मदा की परिक्रमा पर फिल्म बना रहा था जब मैंने मां नर्मदा की परिक्रमा पर फिल्म बनाई और देखा कि किस तरह से मां नर्मदा में खनन हो रहा है तो मुझे एहसास हुआ कि वह दिन दूर नहीं जब मां नर्मदा के अस्तित्व पर गंभीर संकट आ जाएगा ।  मैं आज पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि कुछ लोग मां नर्मदा की अस्मिता पर हमला कर रहे हैं ।  उसे लहूलुहान कर रहे हैं और मां नर्मदा हमारे लिए मां से बढ़कर है, हमारी जीवनदायिनी है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से आग्रह किया कि आप मां नर्मदा की रक्षा कीजिए, उन्हें बचाइए हमारी संस्कृति की रक्षा कीजिए।  उन्होंने कमलनाथ सरकार में बनी 1000 गौशाला और राम वन गमन पथ को स्वीकृति देने जैसे काम भी गिनाए ।  रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल ने कहा कि  मैं इस धर्म युद्ध में , सनातन के पक्ष में , कांग्रेस में शामिल हुआ हूं और आप सब से आग्रह करता हूं की विज्ञापन बाजी की,  प्रचार की,  धोखेबाजी की, ढोंग की, पाखंड की इस सरकार को उखाड़ फेंकें ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज