भाजपा पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप । सरकार बनी पार्टी ने तथा जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो गंजबासौदा को जिला बनाने गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे । गंजबासौदा हर प्रकार से जिला बनने की स्थिति में है। कोरिडोर का स्वागत लेकिन भ्रष्टाचार हुआ तो कांग्रेस विरोध करेगी
गंजबासौदा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन के बाद उन्होंने जो अनेकों घोषणाएं की उन घोषणाओं पर तथा वर्तमान में
कांग्रेस पार्टी जनता के सामने किस रूप में आना चाहती है ऐसे कई मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक निशंक जैन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया
जिसमें उन्होंने सभी मुद्दों पर अपने विचार रखें कई ऐसे मुद्दे भी थे जहां पर कांग्रेसी चूक गई उस पर भी उन्होंने अपने विचार तथा प्रतिक्रिया व्यक्त की शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क ,विकास की वास्तविक हकीकत क्या है इन सारे मुद्दों पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए। विदिशा जिले में ही 16 से अधिक
घोषणाएं अधूरी है। पोस्टर वार पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र है । अतिथि विद्वानों तथा अतिथि शिक्षकों को नियमित किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अतिथि विद्वानों तथा अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की फाइल चला दी थी लेकिन सरकार गिर गई तथा यह कार्य नहीं हो सका भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अतिथि विद्वानों तथा अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता के साथ नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के नाम पर ठगा गया है । गंजबासौदा में खेल मैदान नहीं है
। कांग्रेस के समय हमने 5 ट्रेनें रुकवाईं तब से लेकर आज तक एक भी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं हुआ प्रयागराज एक्सप्रेस की मांग लंबे समय से नागरिक कर रहे हैं उसके बारे में भी अभी तक निर्णय नहीं लिया गया। भारतीय जनता पार्टी जनहित के निर्णय करती है तो हम भी उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने बासौदा से सिरोंज लाइन जोड़ने का सर्वे कराए जाने की मांग की ।
जब जंक्शन बनेगा तो सभी ट्रेनें यहां पर रुकेगी तथा आमजन को लाभ होगा। कांग्रेस भी उसका स्वागत करेगी । उन्होंने कहा कि ग्यारसपुर में,त्योंदा में महाविद्यालय नहीं है । भ्रष्टाचार की बात की जाए तो अब तो भाजपा के नेता ही खुलकर कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।
महंगाई कम करने के सवाल पर पूर्व विधायक ने बताया कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो सबसे पहले महिलाओं को ₹500 का गैस सिलेंडर दिया जाएगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा पर आरोप लगाया कि कुछ भी पूछा जाए कुछ भी बात की जाए तो देश खतरे में है धर्म खतरे में है ऐसे वक्तव्य दिए जाते हैं । देश न पहले खतरे में था न अब खतरे में है और ना ही देश खतरे में रहेगा । पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि माताओं बहनों को ₹600 तो पहले से ही मिल रहे थे पूर्व में कांग्रेस ने ₹300 देने की घोषणा की थी जिसको बाद में बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया था तो मुख्यमंत्री जी यह बताएं कि जो ₹600 पहले से मिल रहे थे उनमें ही 400 मिलाकर 1000 देंगे या अलग से ₹1000 देंगे
।पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने गंजबासौदा को जिला बनाने का मुद्दा वचन पत्र में पहले नंबर पर शामिल किया था तो जिला क्यों नहीं बनाया गया बनाया गया तो उन्होंने कहा कि उस समय जनता ने मुझे आशीर्वाद नहीं दिया था इसीलिए इस मुद्दे को हम वजन दारी से नहीं उठा पाए लेकिन यदि भविष्य में मुझे पार्टी तथा जनता आशीर्वाद देती है तो हम गंभीरता पूर्वक काम करेंगे तथा गंजबासौदा को जिला बनाएंगे ।
पूर्व विधायक निशंक जैन ने कहा कि जो यह कहते हैं कि गंजबासौदा को जिला बनाने का क्राइटेरिया नहीं है यह उनका अपना नजरिया है उनकी अपनी सोच है मेरे दृष्टिकोण से गंजबासौदा में , विकास की असीमित संभावनाएं हैं गंजबासौदा में हर वह खूबी है जो गंजबासौदा को जिला स्तर का क्षेत्र बनाती है । कांग्रेस सरकार बनने पर हम गंजबासौदा को जिला बनाएंगे।कोरिडोर की बात पर उन्होंने कहा यदि धरातल पर यह घोषणा पूरी होती है तो हम भी स्वागत करेंगे अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी ओल्ड पेंशन लागू करने की बात भी पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कही। स्मार्ट सिटी के कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर कांग्रेस चुप क्यों है इस बात का उत्तर देते हुए कहा कि कांग्रेस चुप नहीं है आपको आने वाले समय में तीव्र विरोध देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका में 20 रूपये जल कर बढ़ाया गया था उसका विरोध किया था लेकिन भाजपा के पार्षद अधिक होने के कारण कांग्रेस की सुनवाई नहीं हुई । किसान बीमा के नाम पर भी जनता के साथ धोखा किया गया है प्रीमियम के नाम पर ₹4000 करोड़ बीमा कंपनी के अधिकारी खा गए लेकिन किसान को केवल ₹100 या ₹500 का मुआवजा दिया गया ।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी उसी समय 12 वार्डों की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन सरकार गिर जाने के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया उस समय गवर्नर भी भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता के थे उन्होंने वार्ड वृद्धि की फाईल को दबा दिया था आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी लगभग गंज बासौदा में ही शामिल हैं गंज बासौदा का विस्तार होता जा रहा है। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम लगभग 12 वार्ड बनाएंगे 36 वार्ड बढ़ेंगे क्षेत्र का विकास होगा भविष्य की संभावनाएं बनेंगी ।175 बिस्तर बाले अस्पताल की घोषणा पर उन्होंने कहा कि पहले हमारे क्षेत्र में जो अस्पतालों की हालत है उनको सही किया जाना चाहिए अनेकों पद रिक्त पड़े हैं हमारे गंजबासौदा में ही मुश्किल से 5 या 6 डॉक्टर कार्यरत कर रहे हैं स्पेशलिस्ट के भी 22 पद हैं लगभग खाली पड़े हैं यही हाल ग्यारसपुर में तथा बासौदा विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं पूरे जिले में है ।नए अस्पताल की समय सीमा बताएं मुख्यमंत्री जी कब तक इसको बनाया जाएगा इसके लिए कितना पैसा स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार रिंग रोड की स्वीकृति हुई है तो स्वीकृति पत्र बताएं और रिंग रोड के लिए कितना पैसा आवंटित किया गया है यह भी बताएं। 18 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है ।स्कूल खोल दिए लेकिन वहां पर पद खाली है कॉलेज में पद खाली है स्कूलों में पद खाली हैं अतिथि शिक्षकों को हटा दिया गया है लगभग शून्यता की स्थिति में है। ग्यारसपुर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई स्टेडियम का वादा किया गया था वह भी जुमला निकला कांग्रेस सरकार के समय बद्री घाट रिप टेडीडिशन की बात कही थी। 42 तालाबों को जोड़ने की बात कही थी उस समय ताकि उक्त क्षेत्र सिंचित स्थिति में आ जाएं।अगर इन्होंने कार्य किया है तो बताएं मैं खुद भाजपा नेताओं का सम्मान करुंगा लोगों को रोजगार देने की बात कही थी इस हिसाब से विदिशा जिले में 45000 रोजगार मिलना थे लेकिन 5000 लोगों की सूची भी अगर भाजपा जारी कर दें तो मैं उनका सम्मान करूंगा। राऊ खेड़ी के पास माल गोदाम का हमने प्रयास किया था।
कांग्रेस पर भी भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगे थे इस बात को उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो सरकार भाजपा की है । जांच कराएं हमें जेल में डालें स्मार्ट सिटी के जो कार्य किए गए हैं तथा जिनमें गुणवत्ता की कमी की शिकायत आई है उनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ मांग की थी कब जांच हो गई कैसे हो गई पता ही नहीं पड़ा।
इवेंट वाली पार्टी है भाजपा ।
आपको बता दें कि उन्होंने एक एक प्रश्न का उत्तर दिया देखा जाए तो नए वार्डों से जोड़ने के लिए तथा भविष्य में पूरी गंभीरता के साथ बासौदा क्षेत्र के विकास के लिए जिला बनाने के गंभीर प्रयास की बात पूर्व विधायक निशंक जैन ने पत्रकारों के समक्ष कही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें