अतिथि शिक्षकों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मातृ पितृ छाया सक्सेना मांगलिक भवन में संपन्न हुआ जिसमें गंज बासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र तथा कुरवाई, सिरोंज ,लटेरी,विदिशा पठारी ,त्योंदा सहित जिले भर के दर्जनों अतिथि शिक्षक शामिल हुए सभी अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर उनका भविष्य सुरक्षित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया तथा कहा कि यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी अतिथि शिक्षकों को गुरुजी की तर्ज पर नियमित करते हैं तो वे सभी उनके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे लेकिन यह समय सीमा तय होनी चाहिए 15 अगस्त से पहले सभी अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाए अभी पोर्टल भी नहीं खुले हैं स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है पोर्टल पर नाम ना चढ़ने की स्थिति से अतिथि शिक्षक असमंजस में है आज अतिथि शिक्षकों का सम्मेलन अतिथि शिक्षक संवर्ग के हितेषी शैलेन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में संपन्न हुआ सम्मेलन में दिलीप कुशवाहा, राजेश नायक, राजकुमार साहू ,अजय बुधौलिया, राजेश सिंह ,गजराज कुशवाहा, राजकुमारी अहिरवार, पूजा दिवाकर, अनुष्का शर्मा , मंजू शिल्पकार ,वंदना साहू ,राधेश्याम अहिरवार ,चंद्रहास मिश्रा ,अभिषेक पाराशर, कमल कुशवाहा ,मुकेश शर्मा ,विपिन शर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव ,सुरेश विश्वकर्मा एवं समस्त विदिशा जिले से दर्जनों अतिथि शिक्षक संघ के सक्रिय साथी मौजूद रहे सभी ने अपने विचार व्यक्त किए अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोधी नहीं है तथा वे अपने द्वारा दी गई लंबे वर्षों की सेवाओं का शुभ फल चाहते हैं
गंज बासौदा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें