_प्रधानमंत्री शहडोल से करेंगे आयुष्मान कार्ड वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 24 जून 2023

_प्रधानमंत्री शहडोल से करेंगे आयुष्मान कार्ड वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ

_प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल से करेंगे आयुष्मान कार्ड वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ_*
भोपाल
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को शहडोल में आयुष्मान कार्ड वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में भी आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के शहडोल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण निकायों में किया जाएगा।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आशा-उषा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नगारिकों को निकाय की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी और हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए जाएंगे।

वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने की विधि के बारे में भी समझाया जाएगा। कार्यक्रम में योजना के हितग्राही मंच से अपने अनुभव साझा करेंगे। नगरीय निकायों को क्षेत्र के सार्वजानिक स्थलों पर आयुष्मान भारत हितग्राहियों के नामों की सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं उल्लेखनीय है कि प्रत्येक जिले में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने वाले तीन नगरीय निकायों को जिला स्तर पर प्रशंसित किया जाएगा।

तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार

प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के डिजिटल आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। देश में 3.57 करोड़ आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण देश में पहली बार किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि आयुष्मान योजना का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को हुआ था।

योजना में प्रत्येक हितग्राही को आयुष्मान से संबद्ध चिकित्सालय में एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क उपचार करवाने का प्रविधान है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही ग्राम पंचायत, नगर निगम, परिषद और नगर पंचायत में भी पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश में तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार

प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के डिजिटल आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के कुल हितग्राहियों में एक करोड़ हितग्राहियों को पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड भी प्रदाय किए जा रहे हैं।
देश में 3.57 करोड़ आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण देश में पहली बार किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि आयुष्मान योजना का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को हुआ था। योजना में प्रत्येक हितग्राही को आयुष्मान से संबद्ध चिकित्सालय में एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क उपचार करवाने का प्रविधान है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही ग्राम पंचायत, नगर निगम, परिषद और नगर पंचायत में भी पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज