अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास एवं पौधारोपण - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 जून 2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास एवं पौधारोपण

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास एवं पौधारोपण*

 गंजबासौदा,
नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंजबासौदा में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ,  देवेंद्र यादव,  दीपक शर्मा, तहसीलदार संदीप जायसवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति मांडवी बिदुआ  बीआरसी कपिल तिवारी व प्रभारी प्राचार्य एमसी शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
 विद्यालय की छात्राओं रेशम कुशवाह व सलोनी रघुवंशी ने रोली अक्षत से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदीप चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया।
 प्रातः काल राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी विद्यार्थियों को जोड़ा गया, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया।
 योग प्रशिक्षक शफाकत हुसैन कादरी व व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार जैन ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया।अतिथियों ने विद्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 इस अवसर पर विद्यालय के एएनओ अनिल दुबे, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश ओझा, मनीष जाटव, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती भारती पंथी, एएनओ प्रशांत श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती प्रीति सक्सेना, सचिन खापरे सहित स्टाफ सदस्य व राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी आर्मी, एनसीसी नेवी, इको क्लब व विधिक साक्षरता क्लब के विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज