गंजबासौदा-
( हरीश भावसार )मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर गंजबासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति प्रमुख शैलेन्द्र सक्सेना ने जिला बनाने के लिए पुनः अनुरोध पत्र सौंपा तथा मुख्यमंत्री से जनता के हित में गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग की साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा उदयपुर को महाकाल उज्जैन की तर्ज पर कोरिडोर बनाए जाने की उनके द्वारा उठाई गई मांग की घोषणा का उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया । उल्लेखनीय है कि सक्सेना ने उज्जैन महाकाल की तर्ज पर उदयपुर स्थित भगवान नीलकंठेश्वर महादेव के स्थान को कोरिडोर बनाए जाने की मांग की थी तथा मुख्यमंत्री को ईमेल करके तथा सोशल साइट्स के माध्यम से इस बात को प्रमुखता से उठाया था विभिन्न समाचार पत्रों तथा सोशल साइट्स के माध्यम से कोरिडोर बनाए जाने की मांग के समाचार भी प्रकाशित करवाए थे, जन जागरण भी किया था मुख्यमंत्री ने उदयपुर को कोरिडोर बनाने की घोषणा कर दी है सक्सेना ने कहा कि यदि यह घोषणा धरातल पर आती है तो वे मुख्यमंत्री के प्रति आभारी तथा कृतज्ञ रहेंगे। सक्सेना ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री गंजबासौदा की बहुप्रतीक्षित मांग गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग को भी अवश्य पूरा करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें