--15 से अधिक जिला जनपद के सदस्यों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 14 जून 2023

--15 से अधिक जिला जनपद के सदस्यों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा


शिवपुरी के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी नेता बैजनाथ सिंह यादव ने समर्थकों सहित एक समारोह में कमलनाथ जी के समक्ष भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की 
-------------
15 से अधिक जिला जनपद के सदस्यों सहित सैकड़ों 
कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

भोपाल, 
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  के समक्ष शिवपुरी के भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कद्दावर नेता बैजनाथ यादव ने आज अपने समर्थकांे सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर 15 से अधिक जनपद के सदस्यों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।  बैजनाथ यादव, विनय सिंह यादव, वेदान सिंह यादव, मीरा सिंह, सतीश, दिनेश पटेल, शिवनंदन सिंह लोधी, हरवंश सिंह दंडोतिया सहित अन्य लोगांे ने  अपने सैकड़ांे समर्थकांे के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने सभी नेताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने का संकल्प लिया। 
 कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। शिवराज सिंह और भाजपा सरकार गुमराह करने की राजनीति करती है। आज उन्हंे, बहनें याद आ रही हैं, कर्मचारी या आ रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता याद आ रहे हैं। आज नौजवानों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, संविधान पर खतरा बना हुआ है। हम सभी को संविधान का रक्षक बनना है। आने वाला समय आप सभी का है। भाजपा की गुमराह करने की राजनीति से बचकर रहना होगा।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, अरूण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेतागणों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने संचालन किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं के बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।    


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज