, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन_ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 24 जून 2023

, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन_

*_महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन_*
भोपाल
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और श्री महाकाल महालोक के निर्माण में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे।
मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मंडला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दतिया, प्रभारी महासचिव जय प्रकाश अग्रवाल ग्वालियर, विवेक तन्खा जबलपुर, सुरेश पचौरी भोपाल और नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह उज्जैन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। पार्टी ने विधानसभा के मानसून सत्र में भी इन्हीं मुद्दों को उठाने की तैयारी की है।
संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री महाकाल महालोक में सप्तऋषियों की मूर्तियां जिस तरह तेज हवा में गिरकर खंडित हुईं, उससे पूरे निर्माण कार्य पर प्रश्न उठते हैं। सरकार कार्रवाई करने के स्थान पर लीपापोती कर रही है। इसी तरह सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना भी सामान्य नहीं है।

महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। संभावना के अनुसार ही जांच में कोई भी दोषी नहीं पाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव बुरहानपुर, कांतिलाल भूरिया झाबुआ, अजय सिंह सतना, सज्जन सिंह वर्मा देवास, एनपी प्रजापति नरसिंहपुर, जीतू पटवारी इंदौर और कमलेश्वर पटेल रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज