कांग्रेस ने बनाया PLAN-66, स्कीम ऐसी की भाजपा को लग सकता झटका...मगर कांग्रेस के पास संगठन, कमजोर,, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 5 जून 2023

कांग्रेस ने बनाया PLAN-66, स्कीम ऐसी की भाजपा को लग सकता झटका...मगर कांग्रेस के पास संगठन, कमजोर,,

 कांग्रेस ने बनाया PLAN-66, स्कीम ऐसी की भाजपा को लगेगा यह झटका...

भोपाल। प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात पर कांग्रेस एक-एक सीट पर जीत का गणित लगा रही है। विधानसभा की 230 सीटों में से 66 ऐसी हैं, जो कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। इन सीटों पर कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। अब कांग्रेस का दिल्ली और राज्य का नेतृत्व इन सीटों को जीतने के लिए 'प्लान-66Ó पर काम कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन सीटों पर खास जोर दे रहे हैं। पार्टी ने इन सीटों को जीतने के लिए फाइव पॉइंट प्रोग्राम तैयार किया है। पार्टी का फोकस इन सीटों के उम्मीदवार चुनाव से काफी पहले घोषित करने पर है। इन सीटों के लिए दमदार चेहरों की तलाश जारी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जून से इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर देगी।  
पांच सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए : कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश की इन 66 सीटों के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।  उन्हें इन सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भोपाल और नर्मदापुरम, उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप टम्टा को महाकौशल और विंध्य, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर को ग्वालियर-चंबल और गुजरात के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को मालवा और निमाड़ का दायित्व सौंपा गया है। लेकिन कांग्रेस संगठन आज भी हवा हवाई है कार्यकर्ता आज भी दूर है 
40 से अधिक सीटों पर पहुंचे कमलनाथ
बताया जाता है कि इन 66 में से करीब 40 सीटों पर पिछले तीन महीनों में पीसीसी चीफ कमलनाथ दौरा कर चुके हैं। उन्होंने  जिला पदाधिकारियों, मंडलम और सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेकर फीडबैक लिया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन सीटों पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।  पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्लान-66 के लिए कांग्रेस ने एक फाइव पॉइंट प्रोग्राम तय किया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा का गढ़ बन चुकी 66 सीटों पर क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय चेहरों का चयन पहले कर रही है, ताकि चुनाव से पहले उन्हें अपने इलाके में पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सके। इन सीटों का पर्यवेक्षक भी उन प्रदेश पदाधिकारियों को बनाया गया है, जो वहां पर्याप्त समय दे सकें। यहां जातीय समीकरणों को भी टटोला गया, जिनके सहारे पार्टी को मजबूत स्थिति में लाया जा सके।
कांग्रेस का फाइव पॉइंट प्रोग्राम

   स्थानीय मुद्दे- पार्टी स्थानीय मुद्दों की पहचान करके उसके मुताबिक अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी।
वर्तमान विधायक के खिलाफ नाराजगी- पार्टी स्थानीय स्तर पर बीजेपी विधायक के खिलाफ नाराजगी का मूल्यांकन कर जनता में माहौल तैयार करना जातीय समीकरण- पार्टी यह भी देख रही है कि हारी हुई सीटों पर जातीय समीकरण क्या है? इसके हिसाब से उम्मीदवार चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। लोक लुभावन वादों का प्रचार-कांग्रेस पार्टी अपने सवा साल के कार्यकाल की योजनाओं के प्रचार पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही कमलनाथ द्वारा घोषित नारी सम्मान योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने वाली योजना और 100 यूनिट तक बिजली के बिल माफ करने वाली योजना के प्रचार-प्रसार की तैयारी है।

जन आंदोलन: पार्टी ने तय किया है कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी सहित तमाम सत्ता विरोधी मुद्दों पर लगातार जन आंदोलन खड़ा करना है। इसके लिए पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इन सीटों पर है कांग्रेस का फोकस
रहली, दतिया, बालाघाट, रीवा, सीधी, नरयावली, भोजपुर, सागर, हरसूद, सोहागपुर, धार, इंदौर दो, इंदौर चार, इंदौर पांच,मंदसौर, महू, गुना, शिवपुरी, देवसर, धौहनी, जयसिंहनगर, जैतपुर, बांधवगढ़, मानपुर, मुड़वारा, जबलपुर कैंट, पनागर, सिहोरा, परसवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, आमला, टिमरनी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया, भोजपुर, कुरवाई, शमशाबाद, बैरसिया, गोविंदपुरा, बुधनी, आष्टा, सीहोर, सारंगपुर, सुसनेर, शुजालपुर, देवास, खातेगांव, बागली, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, धारच्, उच्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम सिटी, मल्हारगढ़, नीमच और जावद।  

इस चुनाव में  इन 66 सीटों पर पार्टी पूरी ताकत लगाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके परिणाम जल्द दिखाई देंगे।
-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज