गंजबासौदा,
नेत्र शिविर नागरिक समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में विशेष सहयोगी सेवाभावी संस्था दमयंती धर्मकांटा सेवार्थ के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ द्वारा हितकारिणी धर्मशाला में 12 जून 2023 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेत्र शिविर का कैंप लगाया गया
सेवा सदन से आये नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर कृष्णकांत श्रीवास्तव,डॉक्टर राजू चक्रधारी एवं सहयोगी सुनील जोशी द्वारा 78 मरीजों की ओ पी डी की गई इसमें से 20 नेत्र रोगियों को चिन्हित कर बस द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सेवा सदन बैरागढ़ रवाना किया गया
एवं 18 नेत्र रोगियों की जांच कर चश्मा बनवाने की सलाह दी गई
तथा वही 40 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई
इस मौके पर नेत्र शिविर नागरिक समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह ,दमयंती धर्म कांटा सेवार्थ के संचालक एवं कार्यक्रम के आयोजक योगेश भाई शाह ,समिति के सचिव सुरेश कुमार तनवानी, समाजसेवी सत्यपाल तनवानी, सह सचिव विनीत अरोरा, ब्रजकिशोर सुहाने,राम गोपाल गुप्ता, महेंद्र सिंह ठाकुर फौजी, तेज नारायण श्रीवास्तव, रेलवे विभाग से हेमंत राय,नेतराम मिश्रा ,प्रकाश माहेश्वरी, महेंद्र सिंह सूर्यवंशी, पुलिस विभाग से जितेंद्र दांगी, सुरेश ताम्रकार, जगदीश भावसार, देवी प्रसाद भावसार,संजीव चौहान, प्रदीप नेमा,रामबाबू दुबे, मैनेजर संतोष शर्मा, मैनेजर देवीलाल कुशवाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें