भोपाल के मनीषा मार्केट में लगाए कमल नाथ के पोस्टर, बताया वांटेड_ कांग्रेस ने की हबीबगंज थाने में शिकायत , - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 23 जून 2023

भोपाल के मनीषा मार्केट में लगाए कमल नाथ के पोस्टर, बताया वांटेड_ कांग्रेस ने की हबीबगंज थाने में शिकायत ,

अज्ञात लोगों ने भोपाल के मनीषा मार्केट में लगाए कमल नाथ के पोस्टर, बताया वांटेड_
भोपाल।  म.प्र. की राजधानी  में नया विवाद खड़ा हो गया है सियासी भूचाल के चलते पोस्टर वार शुरू हो चुका है एक दूसरे पर छींटाकशी शुरू हो चुकी है  मनीषा मार्केट बस स्टाप सहित आसपास पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री नाथ को वांटेड बताया है। साथ ही पोस्टर में एक स्केनर दिया है, जिससे मोबाइल एप से स्केन करने पर कमल नाथ सरकार में हुए 15 महीने में घोटालों की जानकारी भी दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री के लगे पोस्टर आते-जाते वाहन चालक देख रहे हैं। पोस्टरों के जरिए कमलन नाथ को घोटालेबाज बताया है। अब तक ये नहीं पता चल सका कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का इंटरनेट मीडिया पर बयान का वीडियो आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता की हरकत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भाजपा घबरा गई है। 15 महीनों के शासन काल को प्रदेश की जनता ने पसंद किया। किसनों का कर्ज माफ हुआ। बिजली के बिलों से राहत मिली। अब जब चुनाव में कांग्रेस सरकार भाजपा के नेताओं को बनती दिख रही है तो इस तरह के पोस्टर लगा कर कमल नाथ को वांछित नाथ बता रहे हैं। उन्हें करप्शन नाथ कह रहे हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को को हरा कर सबक सिखााएगी।

इधर मप्र युवा कांग्रेस के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि दोपहर कांग्रेसी हबीबगंज थाने के पोस्टर कांड के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जाएंगे। पोस्टर विवाद पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर कांड से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। ये कांग्रेस की ही भीतरी लड़ाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज