गंगा जमना बीड़ी उद्योग पर वन विभाग का छापा_स्कूल संचालक हिजाब मामला ऐक्सन में शिवराज - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 23 जून 2023

गंगा जमना बीड़ी उद्योग पर वन विभाग का छापा_स्कूल संचालक हिजाब मामला ऐक्सन में शिवराज

 गंगा जमना बीड़ी उद्योग पर वन विभाग का छापा_स्कूल संचालक हिजाब मामला 

दमोह( दीपमाला सैनी )जिला ब्यूरो 
हिजाब  मामले में
में लगातार  प्रशासन कार्मेंयवाही  कर रहा है मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने भी सख्त आदेश दिए थे अब बीड़ी कारोबार  पर प्रशासन पीछे पड़ा जांच जारी है गंगा जमना स्कूल के संचालकों की मुश्किले लगातार ही बढ़ती जा रही है। गंगा जमना फर्म के सभी कारोबार पर शासन-प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है, जिससे आये दिन इनके यहां विभागो की छापामार कार्रवाई का दौर जारी है। इस बार गंगा जमना फर्म के सबसे पुराने कारोबार बीडी व्यवसाय पर वन विभाग ने शिकंजा कसा है। वन विभाग की जांच में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता के अवैध संग्रहण करने की गड़बड़ी सामने आई है। यहां अवैध संग्रहित किए गए करीब 850 बोरा तेंदूपत्ता मिले है, जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी।

यह मामला आया सामनेः

यहां वर्ष 2021-22 में तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया था, जिसमें लगभग 1200 बोरे तेंदूपत्ता अधिक सामने आए है। इनमें से गंगा जमना ग्रुप के कर्मचारियों ने सिर्फ 350 बोरे के संग्रहण की स्वीकृति के दस्तावेज वन विभाग को दिखाए है। ऐसे में बाकी बचे 850 बोरे अवैध रूप से संग्रहित किए गए है। वन विभाग के वन मंडल अधिकारी एमएस उईके के मुताबिक अवैध संग्रहित किए गए तेंदूपत्ता की कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपए है। वन विभाग ने मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पड़ चुके हैं कई विभागों के छापे

उल्लेखनीय है कि दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल में ममांतरण के खुलासे के बाद इस ग्रुप पर कई प्रकार की कार्रवाई की गई। इस ग्रुप पर वाणिज्य कर विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा, ग्रुप की दूसरी फर्मों में भी अनेक गड़बड़ियां होने का खुलासा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज