नदी नालों और पुल-पुलियों पर बह रहे पानी के तेज बहाव को क्रॉस ना करें आमजन - कलेक्टर
विदिशा,
*कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने विदिशा जिले में जारी अनवरत वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा है कि नदी-नालों व पुल-पुलियों के ऊपर बहते पानी व तेज बहाव को क्रॉस ना करते हुए अपनी जान जोखिम में ना डालें। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेट्स सहित अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश विभागों के अधिकारियों को दिए हैं।*
*कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्राम स्तर पर पंचायतों को भी दायित्व सौंपे हैं। ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग सहित पुल पुलियों के निर्माण विभागों को भी ततसंबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चाक-चौबंद प्रबंध सुनिश्चित करें। पुल-पुलियों की सतत निगरानी करने के साथ-साथ बैरिकेट्स लगाए जाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें