प्रदेश ने गढ़ी विकास की नई गाथा, युवा बन रहे आत्मनिर्भरः तेजस्वी सूर्या - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 अगस्त 2023

प्रदेश ने गढ़ी विकास की नई गाथा, युवा बन रहे आत्मनिर्भरः तेजस्वी सूर्या

 प्रदेश ने गढ़ी विकास की नई गाथा, युवा बन रहे आत्मनिर्भरः तेजस्वी सूर्या
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
अभियानों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाएगा सरकार की जनहितैषी योजनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश का भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार संगठनात्मक कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता कर रहा है। युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता बल्कि सामाजिक, पर्यावरण जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी तत्पर रहता है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान, खेलेगा मध्यप्रदेश, खिलते कमल सहित अन्य अभियानों के माध्यम से मोर्चा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रत्येक बूथों एवं पंचायतों में युवाओं की समिति गठित करने के साथ संगठन को और गति देने के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मोर्चा आगामी समय में विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों, अभियानों के जरिए सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा। इसके लिए दो महीने तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें हर कार्यकर्ता की सहभागिता होना चाहिए। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार-वार्ता में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री रोहित चहल, प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अंकित गर्ग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज