गंजबासौदा में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए किया सद्बुद्धि हवन
*गंजबासौदा।
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति का दो दिवसीय चिंतन शिविर गंजबासौदा के तोमर पैराडाइज रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री रविन्द्र सिंह पवैया* 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गंजबासौदा पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय जयस्तंभ चौक पर जिला कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवैया ने कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
*पत्रकार सुरक्षा के लिए सद्बुद्धि हवन*
दोपहर 1 बजे तोमर पैराडाइज रिसॉर्ट में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को सद्बुद्धि आए, इस हेतु विशेष हवन-पूजन किया गया। संघ ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे।
शाम को सम्मान समारोह, रात को महामंथन
शाम 4 बजे प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रात्रि 9 बजे देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों के साथ पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और संगठन के विस्तार को लेकर गहन चिंतन-मंथन हुआ।
वहीं पत्रकारों का जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा शोषण अधिमान्यता में गुमराह करना छोटे मझोले अख़बार को विज्ञापन में परेशान करने एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाये गये अध्यादेश को तीन साल बाद भी लागू नहीं करने को लेकर जल्दी ही जनसंपर्क के गेट पर बैठेंगे प्रदेश के पत्रकार
दूसरे दिन खेल और विदाई
9 अक्टूबर को सुबह पत्रकारों के लिए खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें *क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी और कबड्डी* जैसे खेलों में पत्रकारों ने उत्साह से भाग लिया। इसके बाद चाय-नाश्ते के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहर से आए सभी पदाधिकारियों को विदाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सौरभ सक्सेना संभागीय अध्यक्ष विपिन चौरसिया जिला अध्यक्ष *सचिन दीक्षित गंजबासौदा तहसील अध्यक्ष गोलू रघुवंशी*, जिला महासचिव अरविंद चौरसिया*, तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा*, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष *अनिल पाठक*जिला मंत्री महक बैरागी सहित राष्ट्रीय, प्रदेश और कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के संभागीय महासचिव *चन्द्रमोहन सैनी* द्वारा व्यक्त किया है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें