वार्ड क्रमांक 7 में विकास की हकीकत! सड़क की बदहाल स्थिति से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से वार्ड वासीयों की अपील - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

वार्ड क्रमांक 7 में विकास की हकीकत! सड़क की बदहाल स्थिति से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से वार्ड वासीयों की अपील

वार्ड क्रमांक 7 में विकास की हकीकत! सड़क की बदहाल स्थिति से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रहा आक्रोश

 गंजबासौदा,
एक तरफ नगर में चहुँओर विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक 7 की एक प्रमुख गली आज भी बदहाली का शिकार है।
स्थानीय निवासियों ने क ई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया लेकिन नतीजा सिफर रहा 
यह गली सुभाष निकेतन वाली गली और लक्ष्मीनारायण मंदिर वाली गली को आपस में जोड़ती है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे, मंदिर जाने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय रहवासी प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन गली की बदहाल स्थिति के कारण सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि स्थानीय रहवासियों द्वारा वार्ड पार्षद से कई बार समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
क्या नगर के विकास में वार्ड क्रमांक 7 की इस प्रमुख गली को शामिल नहीं किया जाएगा?

स्थानीय रहवासियों में जिम्मेदारों की अनदेखी को लेकर आक्रोश व्याप्त है। रहवासियों ने शीघ्र ही गली की समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। अगर जल्द ही निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे वार्ड वासी ,,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज