स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में हो रहा है भ्रष्टाचार: कमलनाथ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 26 जून 2022

स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में हो रहा है भ्रष्टाचार: कमलनाथ



स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में हो रहा है भ्रष्टाचार: कमलनाथ
-
17 साल के सीएम, सागर में 29 साल से बीजेपी का विधायक, 
26 साल से सांसद और 22 साल से महापौर, फिर 
भी क्यों नहीं हुआ विकास: कमलनाथ

अबकी बार बदल दीजिए शहर सरकार: कमलनाथ
-
सागर में हुआ कमलनाथ का जबरदस्त रोड शो
भोपाल 
सागर..
सागर शहर शिक्षा की, मूल्यों की और संस्कृति की नगरी है, यहां आकर मुझे बहुत खुशी होती है। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि शहर का नाम तो स्मार्ट सिटी रख दिया गया, लेकिन यहां का विकास अभी तक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि सागर को इंदौर बना देंगे, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सागर को छिंदवाड़ा तक नहीं बना पाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। 
श्री कमलनाथ ने कहा कि 17 साल से प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री है, 29 साल से सागर में भाजपा का विधायक है, 26 साल से शहर में भाजपा का सांसद है और 22 साल से शहर में भाजपा का ही महापौर है। क्या इतना लंबा समय विकास करने के लिए कम होता है? अगर काम करने की नीति और नीयत हो तो भाजपा कब का सागर का विकास कर चुकी होती। भाजपा की नीयत में खोट है, इसलिए मैं आपको नारा देता हूं ‘अबकी बार बदल दो शहर की सरकार।’
श्री कमलनाथ ने कहा कि निधि जैन को कांग्रेस पार्टी ने इसलिए महापौर का प्रत्याशी बनाया है क्योंकि सागर की जनता निधि जैन को अपना महापौर बनाना चाहती थी। 
सागर को स्मार्ट सिटी बनाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों पर तंज कसते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर ही क्या, पूरे प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पूरे प्रदेश में ‘पैसा दो, काम लो’ की संस्कृति चल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी तब बनती है जब सरकार के पास विजन हो। लेकिन इस सरकार के पास विजन नहीं, सिर्फ टेलीविजन है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जब वह शहरी विकास मंत्री थे तो सागर की झील के विकास के लिए उन्होंने पैसा आवंटित किया था। शहर के लिए चार महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं उन्हीं के कार्यकाल में आई थी। श्री कमलनाथ ने कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान की तरह हवा में बात नहीं करते, उनकी हर बात की पुष्टि की जा सकती है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर शिक्षा का बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में स्थिति यह हो गई है की सागर एजुकेशन का हब नहीं बन पा रहा है और यहां के छात्रों को बड़ी संख्या में कोचिंग करने के लिए कोटा जाना पड़ता है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इससे 97 लाख लोगों को फायदा पहुंचा। उनकी सरकार किसान कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी करने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही सरकार गिर गई।
श्री कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब प्रदेश की स्थिति को बदला जाएगा। आज की स्थिति में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, महिला अत्याचार में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन है और किसानों की बदहाली में नंबर वन है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय चालाकी, नौटंकी, कलाकारी और झूठ की राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। लेकिन जनता इस राजनीति को अच्छी तरह समझ गई है।
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि अरुणोदय चौबे के ऊपर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। 16 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इसका हिसाब करेंगे।
महाराष्ट्र की राजनैतिक उथल-पुथल पर पूछे गए सवाल के जवाब में  श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। जब मैं मुंबई गया था तो कांग्रेस के सभी विधायकों से उनकी बातचीत हुई। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से भी उनकी बातचीत हुई। 
इसके साथ ही श्री कमलनाथ ने सागर में रोड शो किया। हजारों की संख्या में लोग कमलनाथ  के रोड शो में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज