श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति भोपाल द्वारा छात्र - छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 17 जून 2025

श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति भोपाल द्वारा छात्र - छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति भोपाल द्वारा  छात्र - छात्रा प्रतिभा सफल सम्मान समारोह
 है
भोपाल,
विगत रविवार 15 जून को श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति भोपाल द्वारा छात्र छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह अपनी दिव्यता एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नाम के अनुरूप प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उनकी लग्न कर्मठता और कर्तव्य परायणता हेतु सार्वजनिक मंच पर प्रोत्साहित किया गया इस प्रोत्साहन से ना केवल छात्र छात्राओं का मनोबल ऊंचा हुआ बल्कि उनके परिवार जनों को भी गर्व महसूस हुआ और प्रोत्साहित/सम्मानित बच्चों के अपने भविष्य के लिए नवीन ऊर्जा का संचार हुआ*
सम्मान समारोह के इस प्रकल्प में विगत कई दिनों से मेहनतरत आयोजन समिति के समस्त महानुभावों का हृदय से साधुवाद निश्चित ही आप सभी का यह मनोविचार समाज के छात्र छात्राओं के भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन, समृद्धि एवं सफलता लाएगी।
अपने कठोर परिश्रम से संकल्प से सिद्धि प्राप्त करने वाले समस्त सम्मानित छात्र छात्राओं को इस प्रोत्साहन एवं सम्मान की हृदय से बधाई आप सभी श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त कर अपनी मंजिल को प्राप्त करें और देश व दुनिया में अपने परिवार,समाज,प्रदेश एवं राष्ट्र का परचम लहराएं यही कामना एवं विश्वास है।
आयोजन समिति में मुख्य रूप से अपने कर्तव्य एवं वचन का पालन करने के लिए  संजय नामदेव   प्रमोद बघेल   अरुण नामदेव ,  नवीन नामदेव  रामकुमार नामदेव ,  H.B. नामदेव ,  ब्रजेश सिलारपुरिया ,  दीपक नामदेव ,  विशाल नामदेव ,  मनोज नामदेव,  नरेश नामदेव उपस्थित रह 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज