*संगठन सृजन अभियान में गंजबासौदा पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष , कार्यकर्ताओं से किया सार्थक संवाद
भोपाल/विदिशा,
जिले के गंजबासौदा में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भागीदारी कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस अभियान का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है
पटवारी ने अपने संबोधन में कहा*, "कार्यकर्ता हमारी रीढ़ हैं। जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी लक्ष्य अधूरा है। हमें घर-घर जाकर कांग्रेस की नीति, विचार और संकल्प को जनमानस तक पहुँचाना है
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती ममता भूपेश , प्रभुसिंह ठाकुर जी, कुणाल चौधरी , राजेंद्र मालवीय , पूर्व सांसद शर्मा , पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी , जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित रघुवंशी , एवं पूर्व विधायक श्री निशंक जैन राजेश माहेश्वरी, सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया
बैठक में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने संगठन सशक्तिकरण के लिए अपने विचार साझा किए और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क, संवाद और संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया गया।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से ही सुरक्षित है। हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, विकासशील और जनकल्याणकारी व्यवस्था को फिर से स्थापित करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें