मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस के ₹948 करोड़ के भुगतान पर सवाल
कथित अनियमितताओं की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग और NHM से 25 नवंबर तक मांगा प्रतिवेदन
भोपाल,
मध्यप्रदेश में मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस सेवा के संचालन एवं भुगतान को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2024 तक सेवा संचालित करने वाली कंपनी को किए गए लगभग 948 करोड़ रुपये के भुगतान की जांच की मांग की है। जानकारी अनुसार मामले में लोकायुक्त कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक से तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है।
मरीजों का रिकॉर्ड और किलोमीटर सत्यापन जांच के दायरे में
शिकायत के अनुसार, एंबुलेंस के संचालन पर होने वाले भुगतान, अनुबंध की शर्तों और वाहनों की आवाजाही के रिकॉर्ड की जांच आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि जब कुछ रिकॉर्ड में मरीज का नाम, मोबाइल नंबर और कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी उपलब्ध नहीं होने का दावा किया गया है, तो संबंधित यात्राओं और तय किलोमीटर का सत्यापन किस आधार पर किया गया।
GPS रिकॉर्ड और बिलों की जांच की मांग
शिकायत में एंबुलेंस की लॉगबुक, GPS रिकॉर्ड, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के विवरण, भुगतान संबंधी बिलों, वाहन पंजीकरण तथा अनुबंध की शर्तों की जांच कराने की मांग की गई है। विदिशा जिले में कुछ एंबुलेंस के 500 से 600 किलोमीटर चलने संबंधी आंकड़ों का भी उल्लेख किया गया है, जिनका विभागीय रिकॉर्ड से सत्यापन होना बाकी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लोकायुक्त कार्यालय ने इस मामले में 5 जून 2026 को भी तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा था। बाद में संबंधित विभागों से 25 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। शिकायत में उठाए गए आरोपों पर विभागीय जवाब और जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।
बड़ा सवाल: सरकारी धन के खर्च का हिसाब कौन देगा?
108 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक व्यवस्था है। ऐसे में सेवा के संचालन, भुगतान और मरीजों तक पहुंचने की प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि भुगतान निर्धारित नियमों के अनुसार हुआ या कहीं वित्तीय अथवा प्रशासनिक अनियमितताएं हुईं। फिलहाल विपक्ष ने हमला तेज कर दिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें