देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना कुरवाई द्वारा आयोजित जनकल्याण अभियान
कुरवाई/ अशोक वैरागी
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार "सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में दिए गए योगदान" के उपलक्ष्य में 300वीं जयंती जनकल्याण पर्व के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में थाना कुरवाई की चौकी महलुआ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्न विषयों पर जानकारी एवं जागरूक किया गया:
साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता
घरेलू हिंसा एवं लैंगिक आधारित अपराधों की रोकथाम
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर कानूनी जानकारी
नवीन कानूनी संशोधन एवं BNSS के प्रावधान
पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता एवं प्रक्रिया
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर. के. मिश्रा द्वारा किया गया। साथ में चौकी प्रभारी एएसआई शंकर दयाल यादव, आरक्षक वीरेंद्र धाकड़, महिला आरक्षक आरती एवं महिला आरक्षक डिंपी द्वारा उपस्थित महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और इनके प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विशेष रूप से यह बताया गया कि विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय संयम एवं समझदारी से काम लें, पुलिस से तुरंत संपर्क करें, तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। जागरूकता सत्र में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने पूरे मनोयोग से जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में जागरूक नागरिक बनने की शपथ ली।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना था, जिसमें ग्राम की महिलाओं एवं बालिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई एवं अपने जीवन में आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें