कांग्रेस जनों द्वारा राजीव जी को याद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 मई 2025

कांग्रेस जनों द्वारा राजीव जी को याद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों द्वारा राजीव जी को याद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गंजबासौदा,
स्थानीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा इस अवसर पर पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें    बहु आयामी  व्यक्तित्व का धनी बताया वरिष्ठ समाजसेवी सुनील बाबू पिंगलेने उन्हें दूर संचार क्रांति का एवं पंचायती राज का जनक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया जिला कांग्रेस कमेटी राजकुमार सेन ने उन्हें युवा हृदय सम्राट बताते हुए कहा कि उन्होंने ही सर्वप्रथम 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया एवं उन्हें भारत में कंप्यूटर का जनक बताया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मिश्राने संचालन किया एवं नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पूर्व विधायक निशंक  कुमार जैन प्रकाश मिश्रा सुनील बाबू पिंगले राजकुमार सेन जगदीश व्यास बीडी शर्मा विष्णु महाराज विनोद जैन विनीत डांगी ओंकार सिंह दांगी नेतराम अहिरवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज