देश के शौर्य के प्रतीक रिटायर्ड फौजी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक संपन्न - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 19 मई 2025

देश के शौर्य के प्रतीक रिटायर्ड फौजी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक संपन्न


 देश के शौर्य के प्रतीक रिटायर्ड फौजी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक
   गंजबासौदा ,
पुलिस अधीक्षक  विदिशा रोहित कशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ प्रशांत चौबे के आदेश निर्देश पर एवं शासन द्वारा चलाई जा रही *सिविल डिफेंस वॉलिंटियर योजना* के तहत एसडीओपी महोदय  मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी देहात बासौदा निरीक्षक आशुतोष सिंह द्वारा थाना परिसर मे सभी रिटायर्ड फौजी अधिकारी कर्मचारी गणों की बैठक ली गई जिसमें सभी से सिविल डिफेंस वालंटियर फॉर्म भराये गए एवं साइबर सिक्योरिटी एवं देश की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई इसके अतिरिक्त वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश सेवा में आगे भी सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया जिसमें सभी ने एकमत में सहमति जाहिर की एवं देश सेवा में हमेशा तत्पर रहने हेतु कहा गया इसके अतिरिक्त फौजी भाइयों के सवालों के भी जवाब थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह द्वारा दिए गए उक्त बैठक में प्रमुख तौर पर रिटायर्ड फौजी महेश शर्मा कैप्टन मुस्ताक खान एवं उनके अन्य फौजी साथी उपस्थित रहे भविष्य में किसी भी प्रकार की सेवा हेतु अपील की गई उपस्थित सभी फौजी जनों का सम्मान भी किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज